Sarso Rate 7 November 2025 : हाईलेवल पर पहुंची सरसों की कीमत, जानिये प्रति क्विंटल भाव
Sarso Rate 7 November 2025 : सरसों की कीमतें एक बार फिर चमकी हैं। दरअसल, काफी दिनों से बाजार में सरसों के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन आज सरसों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। बाजार जानकारों का कहा है कि आने वाले दिनों में सरसों के रेट और भी बढ़ सकते हैं। इस समय ज्यादातर मंडियों में सरसों MSP 5950 रुपये क्विंटल से ऊपर बिक रही है। आईये जानते हैं आज का लेटेस्ट भाव -

HBN News Tv – (Sarso Rate 7 November 2025)। सरसों उत्पादक किसानों की चांदी हो गई है। दरअसल, गेहूं और धान के बाद अब सरसों के दाम में तेजी आई है। किसान सरसों की कीमतों में बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीजन के समय सरसों के रेट (Sarso Rate Hike) कम चल रहे थे ऐसे में किसानों ने सरसों का स्टॉक करना शुरू कर दिया।
अब सरसों के भाव (Sarso Mandi Bhav) में तेजी आने से मंडियों में इसकी आवक तेजी से बढ़ी है। किसान सरसों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP 5950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है और इस समय ज्यादातर मंडियों में सरसों MSP से ऊपर बिक रही है।
अब सरसों के भाव में न रुकने वाली रफ्तार पकड़ ली है। बीते एक दो दिन से आए दिन सरसों की कीमतों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। सरसों के साथ-साथ सरसों तेल के भाव (mustard oil price) में भी वृद्धि हुई है। इसकी साथ ही खली के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
सरसों MSP में बढ़ौतरी
केंद्र सरकार ने हाल ही में सरसों की एमएसपी (Sarso MSP) में बढ़ौतरी कर दी है। सरकार ने साल 2025 के लिए सरसों का MSP 5950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था। लेकिन अब सरकार ने सरसों का MSP 5950 रुपये से बढ़ाकर साल (Sarso MSP Hike) 2026-27 के लिए 6200 रुपये क्विंटल तय कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अगले साल किसानों का सरसों का भाव 250 रुपये क्विंटल अधिक मिलेगा।
फिलहाल देश की मंडियों में सरसों का अधिकतम रेट 7825 रुपये (sarso rate hike) प्रति क्विंटल तक चला गया है। वहीं सरसों का न्यूनतम रेट (Sarso Price Today) 6825 रुपये प्रति क्विंटल है। कई मंडियों में इससे भी कम रेट है। बता दें कि लगभग सभी मंडियों में सरसों की क्वालिटी और किस्म के मुताबिक भाव अलग अलग है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नवंबर और दिसंबर महीने में सरसों की कीमत में तगड़ा उछाल दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली (Delhi Sarso Mandi Bhav)
सरसों भाव 7100 रुपये प्रति क्विंटल
चरखी दादरी (Charkhi Dadri Mandi Rate)
सरसों भाव का भाव 7000 से 7075 रुपये क्विंटल
सलोनी प्लांट
शमशाबाद भाव 7825 रुपये
डिग्नेर भाव 7825 रुपये
अलवर भाव 7825 रुपये
मुरैना मंडी (Morena Mandi Sarso rate)
सरसों 41% कंडीशन भाव 6850 रुपये
सुमेरपुर मंडी (Sarso Ka Bhav)
सरसों 42% कंडीशन भाव 7205 से 7225 रुपये
सुमेरपुर मंडी (Sumerpur Mandi Bhav)
सरसों भाव 6500 रुपये प्रति क्विंटल
सरसों 42% कंडीशन भाव 7175 रुपये
जयपुर मडी (Sarso ka Bhav)
सरसों बीज भाव 7275 से7300 रुपये क्विंटल
भरतपुर मंडी
सरसों भाव 6900 रुपये
ग्वालियर (Gwalior Sarso Mandi Bhav)
सरसों भाव 6700 से 6800 रुपये
अलवर (Alwar Sarso Mandi Price)
सरसों भाव 6950 रुपये क्विंटल
खैरथल
सरसों भाव 6825 रुपये प्रति क्विंटल
First published on: November 07, 2025 04:27 PM