खेती बाड़ी

Sarso Price Hike : सरसों के भाव ने पकड़ी स्पीड, जानिये अपने राज्य के भाव

Sarso Price Hike : सरसों के भाव में एक बार फिर से जबरदस्त तेजी आई है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य में सरसों के रेट हाई लेवल पर चले गए हैं। नए महीने की शुरुआत के साथ ही सरसों भाव में तगड़ा उलट फेर हुआ है। ऐसे में अब किसान सरसों को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। इससे किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है।

HBN News TV (Sarso Price Hike ) गेहूं में जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद अब सरसों की कीमतों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सरसों के भाव (sarso ka rate) पिछले कई दिनों से आई स्पीड से दौड़ रहे हैं। कई दिनों पहले सरसों के भाव स्थिर बने हुए थे, लेकिन अब अचानक इसमें तगड़ा उछाल आया है और मंडियों में रेट हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं।

सरसों में आई जबरदस्त बढ़ोतरी से किसानों को खूब लाभ हो रहा है। सरसों में लगातार तेजी के चलते एक राज्य में इसके रेट सबसे अधिक हो गए हैं। सरसों की कीमतों (sarso price latest)में तगड़ी तेजी ने सभी को चौंका दिया है, जिन किसानों ने सरसों का स्टॉक किया था। वह अब इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।

 

इतने रुपये क्विंटल हुए सरसों के दाम-

 

 

इस बार किसानों का सरसों का अच्छा भाव मिल रहा है। सरसों का MSP 5950 रुपए प्रति क्विंटल (MSP Sarso Rate) तय किया गया है और अब यह MSP से 2150 रुपए अधिक महंगी बिक रही है। ऐसे में सरसों के अधिकतम रेट 8100 प्रति क्विंटल हो गए हैं। हालांकि, इस रेट पर सरसों सिर्फ एक ही राज्य की मंडी में बिक रही है। इसके अलावा अन्य राज्यों की मंडियों में इसके रेट 8000 रुपये प्रति क्विंटल या इससे काम में है। हाल ही में सरसों के भाव में 300 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले इसके रेट 7800 प्रति क्विंटल के लगभग थे।

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

UP में सरसों का रेट-

 

 

यूपी की मंडियों में सरसों रेट (musturd rate today) की बात करें तो यहां पर जबरदस्त उछाल आया है। आगरा मंडी में सरसों का भाव 8000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं, लखनऊ में सरसों के दाम 7980 रुपए प्रति क्विंटल है। कानपुर की मंडी में सरसों का भाव 7765 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गया है। मौदहा मंडी में सरसों 7815 प्रति क्विंटल बिक रही है।

 

बिहार में सरसों के रेट –

 

 

बिहार की मंडियों में भी सरसों के भाव (bihar me sarso ka rate) में बड़ा उलट फेर देखने को मिला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बिहार की ज्यादातर मंडियों में सरसों 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। वहीं, पटना की मंडी में सरसों का भाव 7732 रुपए प्रति क्विंटल है तो वहीं, बक्सर की मंडी में सरसों 7823 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। गया मंडी में सरसों का भाव 748 रुपए प्रति क्विंटल पर चला गया है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

 

राजस्थान में सरसों का ताजा भाव

 

राजस्थान की मंडियों में भी सरसों (rajasthan sarso price)महंगी हुई है। यहां पर ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव 7700 रुपए से लेकर 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। जोधपुर मंडी में सरसों का दाम 7882 रुपए प्रति क्विंटल है। बीकानेर और जोधपुर की मंडियों में सरसों (sarso rate today) 7910 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। इसके अलावा, श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का भाव 8005 रुपये प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा है। बासी और मेड़ता मंडी में सरसों का भाव 7745 रुपये अधिकतम रेट पर जा पहुंचा है। इन मंडियों में किसानों को सरसों का तगड़ा भाव मिल रहा है।

 

हरियाणा में सरसों के दाम –

 

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

हरियाणा की मंडियों में सरसों के भाव (haryana me sarso ka rate) की बात करें तो यहां पर भी बड़ा बदलाव आया है। रेवाड़ी मंडी में सरसों के रेट 7355 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचे हैं। वहीं, आदमपुर मंडी में सरसों 7595 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। सिरसा मंडी में सरसों का भाव 7652 रुपए प्रति क्विंटल है। हिसार की मंडियों में सरसों के दाम 7543 प्रति क्विंटल है।

 

पंजाब में सरसों के रेट –

 

 

पंजाब की मंडियों में गेहूं और सरसों दोनों की कीमतों (punjab sarso price) में तेजी देखी गई है। पंजाब की जालंधर मंडी में सरसों के रेट सबसे अधिक है। यहां पर सरसों की बिक्री 7711 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से हो रही है। इससे पहले यहां पर सरसों के रेट 7600 रुपए प्रति क्विंटल के लगभग थे। पटियाला मंडी में इसका भाव (sarso price update) 7410 रुपए है। वहीं, लुधियाना में सरसों का भाव 7441 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास है। कोपरथला में सरसों का भाव 7320 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है। अमृतसर मंडी में सरसों के रेट 7453 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।

First published on: September 03, 2025 04:51 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading