sarso ka bhav : सरसों के भाव में तगड़ी बढ़ौतरी, दिसंबर तक इतने हो जाएंगे दाम
sarso ka bhav : सरसों का रेट लगातार हाई लेवल पर ट्रेंड कर रहा है। अब फिर भाव में तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ माह में ही सरसों के दाम (sarso price 23 august 2025) एमएसपी से काफी ऊपर जा चुके हैं। ये दिसंबर तक और भी बढ़ेंगे, इससे किसानों को सरसों बिक्री पर अधिक फायदा मिल सकेगा। आइये जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स -
HBN News Tv – (sarso ka bhav )। सरसों के दाम निरंतर बढ़ौतरी पर हैं। अब फिर रेट में तगड़ा उलटफेर होने के कारण सरसों के दाम (sarso price latest) सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। बेशक सरसों के दाम बढ़ने से सरसों की आवक मंडियों में फिर से बढ़ी है,
लेकिन सरसों रेट (musturd price today) में कई माह से हो रही बढ़ौतरी के चलते आगामी समय में और तेजी की संभावना के चलते कई किसान सरसों स्टॉक भी कर रहे हैं। ऐसे में दिसंबर तक सरसों के भावों का अनुमान लगाया जा रहा है। खबर में जानिये दिसंबर तक कितने हो जाएंगे सरसों के अधिकतम दाम।
इस वजह से बढ़ेंगे सरसों के रेट-
सरसों का भाव बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़ रहा है। इस समय सरसों के रेट (sarso maximum price) ने बढ़ौतरी की जो गति पकड़ी है, उसे देखते हुए दिसंबर तक रेट और हाई होने की संभावना है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार दिसंबर से पहले ही नवंबर माह में सरसों तेल (sarso tel ka rate) की डिमांड बढ़ने के कारण सरसों का रेट हाई हो सकता है। नवंबर में ब्याह शादी का सीजन भी चरम पर होगा और सर्दियों में सरसों खल व सरसों तेल (musturd oil price) की मांग बढ़ने का असर सरसों के दामों पर देखा जा सकता है।
इतने बढ़े प्रति क्विंटल सरसों के दाम-
फिलहाल सरसों के भाव (sarso ka bhav) में प्रति क्विंटल पर 400 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। इससे सरसों का रेट 7400 रुपये से सीधा 7800 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। हालांकि अलग अलग राज्यों की मंडियों (mandi bhav today) में सरसों के अधिकतम भाव में अंतर भी देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा बढ़ौतरी राजस्थान में हुई है, लेकिन भाव के हाईलेवल की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश (UP sarso price) में सबसे ज्यादा बना हुआ है, जो 7950 रुपये प्रति क्विंटल तक है।
नवंबर-दिसंबर में इतने होंगे सरसों के दाम-
अगस्त माह में सरसों के भाव (sarso maximum price) में तेजी से बढ़ौतरी हुई है। अब इस महीने के अंतिम सप्ताह में रेट और हाई होने की संभावना है। इसके बाद सितंबर, अक्टूबर माह में रेट 400 रुपये तक और बढ़ सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसी गति से सरसों का भाव (sarso ka rate) बढ़ा तो नवंबर और दिसंबर में सरसों का भाव 600 रुपये तक और बढ़ सकता है। यह इस साल के अंत तक 8400 रुपये प्रति क्विंटल भी पहुंच सकता है। ये एमएसपी 5950 (sarso MSP) से काफी ऊपर होगा। हालांकि कुछ विशेषज्ञ भाव में स्थिरता की बात भी कह रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम –
उत्तर प्रदेश में सरसों का रेट (UP sarso price) 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर चल रहा है। ग्वालियर में सरसों का भाव (mustard price) 7165 रुपये प्रति क्विंटल तो इटावा मंडी में सरसों का भाव 7258 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मेरठ मंडी में सरसों का भाव (sarso ka aaj ka bhav) 7488 रुपये क्विंटल व आगरा मंडी में सरसों 7950 रुपये प्रति क्विंटल है।
राजस्थान में सरसों का भाव –
राजस्थान में अब सरसों का भाव (rajasthan sarso price) अधिकतर मंडियों में 7550 रुपये क्विंटल के करीब चल रहा है। जयपुर व बस्सी मंडी में सरसों का भाव 7540 रुपये क्विंटल तो जोधपुर मंडी में 7451 रुपये प्रति क्विंटल है।
श्रीगंगानगर में सरसों का रेट (Aaj Ka Sarso Ka Bhav) 7470 रुपये व बीकानेर में सरसों 7458 रुपये प्रति क्विंटल है। उदयपुर मंडी में सरसों के दाम 7540 रुपये क्विंटल हो गए हैं।
First published on: August 23, 2025 05:31 PM