खेती बाड़ी

sarso ka bhav 17 august 2025 : तेजी से उछला सरसों का भाव, हाईलेवल पर पहुंचे दाम

sarso price today : सरसों के भाव में एक बार फिर से तगड़ा उछाल देखने को मिला है। इससे सरसों के दाम (sarso ka rate) हाईलेवल पर पहुंच गए हैं। इस सीजन में कई बार सरसों के दाम बढ़ चुके हैं, यह किसानों के लिए लगातार फायदेमंद साबित हो रहा है। अब फिर सरसों के रेट (sarso price hike) में बढ़ौतरी हुई है, जिस कारण मंडियों में फिर से हलचल बढ़ गई है। आइये जानते हैं क्या हो गया है सरसों को ताजा भाव -

HBN News TV (sarso ka bhav 17 august 2025)। सरसों के भाव ने अब नॉन स्टॉप स्पीड पकड़ ली है। ये लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, आज फिर सरसों के भाव (sarso price 17 august) बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़े हैं। हालांकि अब सरसों का सीजन आधे से अधिक बीत चुका है, इसके बावजूद रेट बढ़ना किसानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। अब स्टॉक की गई सरसों भी बिक्री के लिए पहुंचने लगी है। खबर में जानिये कहां कितने हो गए सरसों के रेट।

 

प्रति क्विंटल पर रेट में बढ़ौतरी –

अब सरसों की मांग बढ़ने से सरसों के दाम (sarso ka aaj ka bhav) प्रति क्विंटल पर 1 हजार रुपये तक और बढ़ गए हैं। अब यह एमएसपी 5950 से करीब 2250 रुपये अधिक हो गया है। कई मंडियों (mandi bhav today) में तो सरसों के दाम 8200 रुपये क्विंटल तक पहुंच गए हैं। हालांकि कुछ राज्यों में सरसों के अधिकतम व न्यूनतम रेट (sarso maximum price) में अंतर भी दिख रहा है।

 

राजस्थान में सरसों का रेट –

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

राजस्थान में इस समय सरसों के दामों (sarso rate today) में तेजी से बढ़ौतरी दर्ज की गई है। यहां की कई मंडियों में सरसों के दाम एमएसपी से काफी अधिक हो गए हैं। सरसों के भाव में (musturd rate today) फिर से उछाल आने के कारण मेड़ता मंडी में सरसों का भाव (rajasthan sarso price) 7682 रुपये क्विंटल हो गया है।

 

श्रीगंगानगर मंडी में भी सरसों का रेट (Sarso Ka Bhav) बढ़ा है। यहां अब सरसों 7740 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। जोधपुर मंडी में 7680 रुपये क्विंटल सरसों हो गई है। जयपुर में सरसों का रेट (jaipur me sarso ka bhav) 7650 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके अलावा बस्सी मंडी में सरसों 7710 रुपये क्विंटल है।

 

उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम –

उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम (UP sarso price 17 august) पहले से अधिक हो गए हैं। यहां की आगरा मंडी में सरसों सबसे अधिक रेट पर बिक रही है। इस मंडी में सरसों के दाम 8200 रुपये क्विंटल हो गए हैं। इसके अलावा लखनऊ व बुलंदशहर में सरसों 8125 रुपये क्विंटल है। मेरठ मंडी में सरसों का भाव 7788 रुपये क्विंटल तो कानपुर व ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव (mustard price today) 7665 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मौदाहा मंडी में सरसों (UP sarso price) 7715 रुपये प्रति क्विंटल और इटावा में 7652 रुपये क्विंटल हो गई है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

बिहार में सरसों के दाम-

 

बिहार की मंडियों में सरसों के दाम (bihar me sarso ka rate) उछाल पर आने के बाद एमएसपी से काफी ऊपर हो गए हैं। बिहार के गया में सरसों का रेट 7720 रुपये प्रति क्विंटल तो पटना मंडी में सरसों का रेट 7650 रुपये क्विंटल है। बक्सर और आरा मंडी (mandi bhav today) में सरसों के रेट 7623 रुपये क्विंटल हो गए हैं। भागलपुर मंडी में सरसों 7648 रुपये क्विंटल पहुंच गए हैं।

 

हरियाणा-पंजाब में सरसों का भाव –

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

हरियाणा और पंजाब में भी सरसों के दाम (haryana sarso price) अब बदल गए हैं। पंजाब के जालंधर में सरसों के भाव (punjab sarso price) 7541 रुपये तो लुधियाना में सरसों 7241 रुपये क्विंटल हो गई है। अमृतसर व कूपरथला में सरसों के रेट (sarso price update) 7200 रुपये प्रति क्विंटल है।

इसी तरह से हरियाणा के रेवाड़ी में सरसों 7452 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐलनाबाद व आदमपुर मंडी में सरसों का भाव (sarso price haryana) 7495 रुपये क्विंटल हो गया है। इन दोनों राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा सरसों के भाव कम बढ़े हैं।

First published on: August 17, 2025 04:58 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading