फिर बदला Rajasthan का मौसम, IMD ने किया अलर्ट जारी
Rajasthan Weather : राजस्थान के मौसम में पिछले काफी समय से बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि अब राजस्थान के मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में अब यहां पर ठंड (Rajasthan ka Mausam) बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है।
HBN News TV-(Rajasthan Weather Update) राजस्थान में मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। यहां पर अब ठंड की भी शुरुआत हो गई है। ठंड की शुरुआत होने के साथ साथ बारिश (Rajasthan Rain Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजस्थान के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
दक्षिण-पूर्वी जिलों में आई सर्दी-
राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी जिलों पर सर्दी होने के साथ साथ बारिश भी दर्ज की जा रही है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि उदयपुर सहित कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां और चित्तौड़गढ़ जैसे इलाकों (Rajasthan Weather) के लिए 21 से 27 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
जयपुर का ऐसा रहेगा मौसम-
जयपुर के मौसम की बात करें तो यहां पर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगर बारिश होती है, तो तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है, इसकी वजह से शीतलहर का प्रभाव और गहरा (Rajasthan Weather Update) होने वाला है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी ठंडी हवाओं को मैदानी इलाकों तक पहुंच रही है जोकि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ा रहा है।
उदयपुर के मौसम का हाल-
उदयपुर में भी बदलों का साया छाया रहने वाला है। यहां पर लगभग 10-20 मिमी तक बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। जोकि फेतहसागर और पिछोला झीलों (Udaipur ka mausam) को भरने में मददगार करने वाली है। हालांकि, बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है, जबकि अधिकतम 20-24 डिग्री के बीच रहने वाला है। इसके साथ ही साथ घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित होने वाली है।
पूर्वी हिस्सों में दिखा कोल्ड वेव का प्रभाव-
प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कोल्ड वेव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही साथ सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। कल यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 5.4 डिग्री (Rajasthan Weather) पर जा पहुंचा है। इस दौरान, फतेहपुर में सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे राज्य का सबसे निचला तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही साथ नागौर में 6.1 डिग्री, जबकि दौसा और लुणकनसर (Rajasthan Weather Update) में 6.9 डिग्री तक तापमान गिर गया है। इन इलाकों में सुबह-शाम घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद है।
किसानों की बढ़ेगी मुश्किलें-
मौसम में आ रहा ये बदलाव किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण बनकर सामने आ रहा है। रबी फसलों जैसे गेहूं और सरसों पर ठंड का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ आने वाले दिनों में झमाझम बारिश (Rain In Rajasthan) होगी जोकि आम लोगों की परेशानी को बढ़ा देगी।
First published on: November 16, 2025 11:01 PM