खेती बाड़ी

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में कोहरे के साथ बढ़ेगा शीतलहर का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में इन दिनों खूब ठंड देखी जा रही है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम (Rajasthan Weather Forecast) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का असर बढ़ने वाला है, जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

HBN News TV (Rajasthan Weather) राजस्थान में अब ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अब ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी दिनों में भयंकर ठंड और शीतलहर का असर देखने को मिलने वाला है, जिसके लिए आईएमडी ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के किन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

बर्फीली हवाओं से बढ़ेगा ठंड का असर

राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam)में उत्तर से जो बर्फीली हवाएं चल रही है, उसके चलते श्रीगंगानगर, जोधपुर, सीकर,हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, नागौर, और झुंझुनू जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही फतेहपुर, सीकर और चूरू जैसे इलाके में खूब ठंड देखी जा सकती हैं।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

इस दौरान सुबह-शाम घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी। स दौरान बीकानेर-श्रीगंगानगर हाईवे, जयपुर-दिल्ली रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर 50 मीटर से भी कम विजिबलिटी रहने के आसार है।

 

न्यूनतम तापमान में आएगी इतनी गिरावट

मौसम विभाग (IMD Winter Forecast)का कहना है कि प्रदेश में 7, 8 और 9 दिसंबर को कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है, जिसको लेकर आईएमडी ने यलो अलर्ट (IMD Yelow Alert) जारी किया है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। खासतौर पर उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

कोहरे के चलते घटेगी विजिबलिटी

मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि आने वाले दिनों में कई जिलों में काफी ठंड रहने वाली है। इन जिलों में बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, पाली, जालोर और बाड़मेर जैसे उत्तरी एवं पश्चिमी जिलों का नाम शामिल है।

इसके साथ ही जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर और करौली में भी तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान 7 से 9 दिसंबर तक प्रदेश में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। इस दौश्रान श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और सीकर में विजिबिलिटी (Visibility in Sikar) 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना जताई गई है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

आगामी दिनेां में प्रदेश के मौसम का हाल

राजस्थान (Rajasthan Weather Update) में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के चलते शुष्क एवं ठंडी हवाओं के चलते लगातार तापमान तेजी से गिर रहा है। हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी दिनेां में ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 दिसंबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान ओर गिरने के आसार है।

First published on: December 07, 2025 06:31 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading