खेती बाड़ी

Rajasthan Weather : राजस्थान में अब बढ़ेगा कोहरे का असर, IMD ने बताया 22 दिसंबर तक मौसम का हाल

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में कोहरा देखा जा रहा है। अब मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (Rajasthan Weather) में आगामी दिनों में कोहरे का असर बढ़ने वाला है, जिसके चलते आईएमडी ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

HBN News TV-(Rajasthan Weather) राजस्थान में अब मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अभी राजस्थान के कई हिस्सों में कोहरा, ठंडी हवाएं और बादलों की आवाजाही लगी हुई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) में आगामी दिनों में प्रदेश में कोहरा और ठंड के असर का डबल अटैक देखने को मिलेगा।

राजस्थान के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

IMD के मुताबिक आज 18 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के सीमावर्ती जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इन जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और जैसलमेर का नाम शामिल है। इस दौरान कई जगहों पर विजिबलिटी भी बेहद कम हो सकती है। विजिबलिटी कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से विजिबलिटी कम होने से इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

सीकर समेत इन जिलों का तापमान

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग का कहना है कि आज राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इस दौरान शेखावाटी अंचल, नागौर, सीकर, फतेहपुर और झुंझुनू जैसे हिस्सों में ठंड महसूस की जा रही है। माउंट आबू में तापमान (Rajasthan Ka Temperature) जमाव बिंदु के पास रिकॉर्ड किया गया है, जिससे राजस्थान में कड़ाके की ठंड देखी जा रही है।

कैसा रहेगा आगामी दिनों का मौसम

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश (Rajasthan Weather Updates) में आज से 22 दिसंबर तक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और इस दौरान राजस्थान के अजमेर (Ajmer Weather), अलवर, जयपुर, जोधपुर, नागौर और कोटा समेत कई जिलों में ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आज 18 दिसंबर को तापमान में कमी आ सकती है, जिसके बाद शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चलेंगी और रात तक गलन भरी सर्दी महसूस होगी।

First published on: December 18, 2025 08:44 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading