Rajasthan Weather : राजस्थान में लगातार गिर रहा पारा, IMD ने बताया अगले 24 घंटो के मौसम का हाल
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अब बीते कुछ दिनों प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। अब तापमान में उतार- चढ़ाव के चलते मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम (Weather in Rajasthan) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ सकता है।
HBN News TV (Rajasthan Weather) राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। लगातार तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर बढ़ता जा रहा है प्रदेश (Rajasthan Weather Update) में ठंड बढ़ने के साथ ही सर्द हवाओं का असर भी देखा जा रहा है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
इन जिलों में दो दिन की अलर्ट जारी
बीते कई दिनों नागौर मिनिमम टेम्परेचर (Rajasthan Temprature ) में गिरावट में सबसे आगे रहा है। लगातार दो दिनों से रात के टेम्परेचर में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के सीकर (Sikar Ka Mausam), चूरू, झुंझुनू और नागौर जिलों में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में टेम्परेचर में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार है।
बीते दिनों यह जिला रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि प्रदेश में आगामी दिनों में शीतलहर का दौर जारी रह सकता है। शेखावाटी क्षेत्र और उसके आस-पास के हिस्सों में इसका प्रभाव जारी रहेगा। राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और सबसे कम तापमान नागौर में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, आर्द्रता का स्तर 32 से 54 प्रतिशत के बीच रहा है।
किन जिलों में कैसा रहा तापमान
राजस्थान के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान (Rajasthan Temprature) में गिरावट दर्ज की गई है। अजमेर में न्यूनतम तापमान 8.5° रिकॉर्ड किया गया है और भीलवाड़ा में 7.5° न्यूनतम तापमान , अलवर में 9.5°C न्यूनतम तापमान , जयपुर में 9.8°C न्यूनतम तापमान , पिलानी में 7.5°, सीकर में 4.8° न्यूनतम तापमान , कोटा में 10.2°, चित्तौड़गढ़ में 6.5°, बाड़मेर में 13.8°, जैसलमेर में 12.8°, जोधपुर में 9.8°, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 10.2° रिकॉर्ड किया गया है और चूरू (Churu Weather Forecast) में 6.0°न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है और श्रीगंगानगर में 9.2°, नागौर में 4.0°, जालौर में 8.5° न्यूनतम तापमान , सिरोही में 6.0°, फतेहपुर में 3.3°, करौली में 5.3°, दौसा में 4.6° और झुंझुनूं में 7.0° न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
लगी रहेगी बादलों की आवाजाही
मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम (Rajasthan ka Mausam) को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक 12 दिसंबर से एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के आसार है, जिसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है।
First published on: December 11, 2025 09:41 PM