खेती बाड़ी

Rajasthan Weather : राजस्थान के इन जिलों में पड़ेगी धुंध, शीतलहर करेगी परेशान

Rajasthan Weather Update: दिसंबर के महीने में अब राजस्थान में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। अब लोगों का सुबह शाम ठंड का अहसास हो रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी कर लिया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan Weather Update) में आने वाले दिनों में कंपकंपाती सर्दी देखने को मिलने वाली है। आइए खबर में जानते हैं राजस्थान के मौसम के बारे में।

HBN News TV (Rajasthan Weather) देश के कई हिस्सों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजस्थान की बात करें तो दिसंबर की शुरूआत ही लोगों को यहां पर ठिठुरन भरी ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि अब दो दिनों से मौसम नॉर्मल बना हुआ है। अब इसी बीच राजस्थान के मौसम (weather in Rajasthan) को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। आइए खबर में जानते है राजस्थान के मौसम के बारे में।

 

अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि प्रदेश में अभी शेखावाटी इलाके में मिनिमम टेम्परेचर छह से सात डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं, राज्य के दूसरे हिस्सों में मिनिमम टेम्परेचर आठ से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच तय किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

बीते दिनों कहां रहा सबसे ठंडा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक फतेहपुर (Fatehpur Ka Mausam) में बीते दिनों सबसे ठंडा मौसम रहा है। यहां पर तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, पश्चिम में नागौर में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इसके साथ ही राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सर्दी में सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा है।

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

इन जिलों में ये रहा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अजमेर (Ajmer Weather Forecast) में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, भीलवाड़ा में 8.2 डिग्री न्यूनतम तापमान , अलवर में 9.8 जयपुर में 11.0 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, सीकर में 6.2 डिग्री, कोटा में 11.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान , बाड़मेर में 14.0 डिग्री न्यूनतम तापमान , जैसलमेर में 13.0 डिग्री, जोधपुर में 10.0 डिग्री न्यूनतम तापमान , बीकानेर (Bikaner Ka Mausam ) में 10.5 डिग्री, चूरू में 6.3 डिग्री न्यूनतम तापमान , श्री गंगानगर में 9.4 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, जालौर में 8.7 डिग्री, सिरोही में 7.3 डिग्री, फतेहपुर में 3.7 डिग्री न्यूनतम तापमान , करौली में 5.9 डिग्री, दौसा में 5.3 डिग्री और झुंझुनूं में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान (Rajasthan Ka Temprature) में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, 12 दिसंबर से एक नया कमजोर पश्चिमी एक्टिव (new weak western active) होने के चलते बादलों की आवाजाही लगी रह सकती हैं और न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है।

First published on: December 10, 2025 05:58 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading