Rajasthan Mausam : राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिये एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
Rajasthan Mausam : राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई दिनों से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है जिसकी वजह से अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आईये जानते हैं अगले एक सप्ताह तक मौसम कैसा रहेगा।
HBN News Tv – (Rajasthan Mausam Update)। पिछले काफी दिनों से मौसम करवट बदल रहा है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ठंड ने अब अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। एक हफ्ते में कई जिलों का तापमान 5 से 7 डिग्री तक कम हो गया है, और बीते 24 घंटों में यह 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के बाद सर्द हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से भीषण सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा और उत्तरी हवाओं का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। टोंक, सीकर, चूरू और नागौर जैसे जिलों में शीतलहर का असर और तेज होने की संभावना है।
तेजी से कम हो रहा तापमान
बुधवार को राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहा है। तापमान की बात करें तो, बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान (Rajasthan Tempreature) 32.9 °C दर्ज किया गया, जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 30 से 55 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है।
अधिकतम तापमान रहा इन जिलों में –
मौसम विभाग (aaj kaisa rahega mausam) की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजमेर में 29.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 28.6 डिग्री, अलवर में 28.8 डिग्री, जयपुर में 29.2 डिग्री, पिलानी में 31.2 डिग्री, सीकर में 27.8 डिग्री, कोटा में 29.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 30.2 डिग्री, बाड़मेर में 32.9 डिग्री, जैसलमेर में 31.4 डिग्री, जोधपुर में 31.0 डिग्री, बीकानेर में 30.2 डिग्री, चूरू में 30.9 डिग्री और श्री गंगानगर में 28.2 डिग्री, नागौर में 29.7 डिग्री, जालौर में 30.9 डिग्री, सिरोही में 23.3 डिग्री, करौली में 28.5 डिग्री, दौसा में 29.7 डिग्री और झुंझुनूं में 29.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
इन जिलों में रहा न्यूनतम तापमान-
मौसम विभाग (Mausam Update) की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजमेर में 12.2 डिग्री, अलवर में 9.2 डिग्री, सीकर में 8.3 डिग्री, जयपुर में 13.6 डिग्री, पिलानी में 10.5 डिग्री, कोटा में 13.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.7 डिग्री, बाड़मेर में 17.0 डिग्री, जैसलमेर में 15.0 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री, बीकानेर में 13.6 डिग्री, चूरू में 9.5 डिग्री और नागौर में 8.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 12.5 डिग्री, जालौर में 11.6 डिग्री, सिरोही में 7.5 डिग्री, करोली में 9.6 डिग्री और दौसा में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का अलर्ट-
राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, अगले 24 घंटों में जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की आशंका है. इसके बावजूद, न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है।
मंगलवार को राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 8.3 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Rajastha Tempreature) में कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं हुआ है।
मौसम विभाग (kal ka mausam) ने 12 से 15 नवंबर तक सीकर और झुंझुनू जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान, सुबह और रात के समय ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
First published on: November 13, 2025 06:11 PM