Rajasthan Mausam : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में होगी बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट
Rajasthan Mausam : देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है और पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला थम चुका है, जिसकी वजह से कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अब राजस्थान में मौसम बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम -
HBN News Tv – (Rajasthan Mausam)। मानसून की विदाई होने के बाद से बारिश नहीं हुई है। कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ होती है। ऐसे में तेजी से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग (Mausam update) ने बारिश को लेकर अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसकी वजह से राजस्थान (Rajasthan rain alert) के पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। पश्चिमी राजस्थान से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन विदाई से पहले मानसून (monsoon update) एक बार फिर बरसाने वाला है। मौसम विभाग ने 28 सितंबर से अगले 4 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
9 जिलों में बारिश का अलर्ट –
IMD ने (aaj ka mausam) आने वाले मौसम का लेटेस्ट अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आज रविवार यानी 28 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के 9 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने आसार हैं। मौसम विभाग (Mausam update) ने इन 9 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है इसमें 12 बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, झालावाड़, सलूंबर और उदयपुर शामिल है।
सोमवार 29 सितंबर को भी इन 9 जिलों में बारिश होगी उसके बाद 30 सितंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है फिर अगले दिन यानी 1 अक्टूबर को तगड़ी बारिश (rain alert) होने के आसार बन रहे हैं। इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड –
पश्चिमी राजस्थान के मौसम (Rajasthan weather) की बात करें तो यहां सीमावर्ती जिलों में मौसम साफ बना हुआ है और तेज क्यों खेलने की वजह से लगातार तापमान बढ़ रहा है। शनिवार यानी 27 सितंबर को बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर में 39 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान रिकार्ड किया गया है। बीकानेर और बाड़मेर में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि जैसलमेर (Jaisalmer temperature) का तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उधर लूणकरणसर में 38.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर शहर में 398.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 38.6 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर (Ganganagar Temperature) में 38.4 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 37.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 37.0 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 36.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 36.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 36.5 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 36.2 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं में 36.2 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 35.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा (Kota Temperature) में 35.1 डिग्री सेल्सियस और दौसा में 35.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
First published on: September 28, 2025 09:02 PM