खेती बाड़ी

Rajasthan Mausam : राजस्थान में इस दिन होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में तेजी से मौसम बदल रहा है। तापमान में गिरावट आने से ठंड तेजी से बढ़ रही है। अब सुबह और शाम कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं कई इलाकों में धुंध छा रही है। इसी बीच कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं -

HBN News Tv – (Rajasthan ka Mausam)। देश के सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम तेजी से बदल रहा है। तापमान में काफी दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है जिसकी वजह दिन में भी जोरदार ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है।

 

राजस्थान में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार 27 और 28 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यह परिवर्तन खासतौर पर पश्चिमी और मध्य राजस्थान के जिलों को प्रभावित कर सकता है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

27 नवंबर को यहां होगी झमाझम बारिश –

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के मुताबिक, 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे तापमान (Tempreature Update) में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

28 नवंबर को बरसेंगे बादल –

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

IMD के अनुसार, 28 नवंबर को इस सिस्टम का प्रभाव अजमेर और जयपुर (Jaipur Weather) संभाग व आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा, जहां कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के शेष अधिकांश हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड में वृद्धि हो सकती है। किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतें और आवश्यक एहतियात अपनाएं।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

First published on: November 25, 2025 09:41 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading