खेती बाड़ी

Rajasthan Mausam : राजस्थान वालों बारिश के लिए हो जाओ तैयार, होगी तगड़ी बारिश

Rajasthan Mausam :उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश का दौर रूक चुका है। लेकिन राजस्था में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राजस्थान में गरज चमक के साथ तगड़ी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कई दिनों तक राजस्थान में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

HBN News Tv (Rajasthan Mausam) राजस्थान का मौसम करवट लेने वाला है। एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

 

इस बार 18 जून को प्रदेश (Monsoon) में एंट्री करने वाला मानसून अब वापस जाने वाला है, लेकिन इससे पहले राजस्थान में कई दिनों तक बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार एक सप्ताह बाद मानसून की विदाई शुरू होगी। इससे पहले एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने राजस्थान के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Ka mausam) के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। दो दिन बाद 17 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसे में दो दिन बाद से अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होती रहेगी।

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

इन जिलों में होगी बहुत तेज बारिश

 

मौसम विभाग (IMD Weather update) ने 17 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के 10 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अगले दिन शुक्रवार 18 सितंबर को 13 जिलों में बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। उनमें बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सलूंबर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, करौली और सवाई माधोपुर शामिल है।

 

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

जानिये कैसा रहेगा तापमान

 

 

मानसून (Monsoon Update) की आखिरी बारिश से पहले आसमान में तेज धूप खिल रही है। जिसकी वजह से तापमान में इजाफा हुआ है। राज्य में अब उमस भरी गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर जिले में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर चूरू में 36.9 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 36.4 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस तापमान

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

अलवर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 36.5 डिग्री सेल्सियस, रहा। जयपुर सहित कुल 14 जिले ऐसे रहे जहां का तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद जब मानसून की बारिश होगी, तब तापमान में फिर से गिरावट आना तय है।

First published on: September 16, 2025 06:04 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading