Rajasthan Ka Mausam : राजस्थान में बदलने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
Rajasthan Ka Mausam : राजस्थान में अब जल्द ही मौसम का हाल बदलने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर झमाझम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। खबर में जानिये राजस्थान का मौसम।
HBN News TV – (Rajasthan Ka Mausam)। राजस्थान में अब कुछ ही दिनों में मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। अब यहां पर जल्द ही झमाझम बारिश होगी। बारिश होने की वजह से लोगों को काफी राहत मिल रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजस्थान के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
इन जिलों में हागी बारिश-
मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक, राजस्थान के शेखावाटी और आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इसकी वजह से सर्दी का प्रभाव और गहरा होता नजर आ रहा है। इसकी वजह से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री सैलसियस तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) प्रदेश पर प्रभाव डालता नजर आ रहा है। इसके चलते 27 और 28 नवंबर को मौसम में बदलाव होने की उम्मीद लगाई जा रही है। कई जिलों में आकाश में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इन जिलों में छाएंगे बादल-
पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Mausam) के अजमेर और उदयपुर संभाग में बादल सक्रिय होने की उम्मीद है। कुछ जगह हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जोधपुर संभाग में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद लीगाई जा रही है।
हल्की बारिश के आसार-
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, यहां पर हल्की बारिश तापमान में मामूली गिरावट ला सकती है। सुबह-शाम की ठंडक में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम की ये अस्थिरता अगले दो दिनों तक बनी रहने वाली है।
First published on: November 25, 2025 05:44 PM