खेती बाड़ी

Rain Alert :  आज से 13 नवंबर तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Rain Alert : देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 13 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ऐसे में आप भी चेक कर लें कि आने वाले दिनों में आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं।

HBN New TV -(Rain Alert)  इस बार मानसून शानदार रहा और देशभर में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई राज्यों में मानसून के बाद भी कुछ समय के लिए बारिश जारी रही। अब यह बारिश का सिलसिला थम गया है और देश में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है।

हालांकि देश के कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) के प्रभाव से मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10, 11, 12 और 13 नवंबर को कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

 

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

केरल में ऐसा रहेगा मौसम-

केरल में मानसून की एंट्री सबसे पहले हुई थी, और अब इसके जाने के बाद भी इसका असर जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10, 11, 12 और 13 नवंबर को केरल (kerala weather update) के कई जिलों में मौसम फिर तेवर दिखाएगा। इन दिनों रुक-रूककर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

तमिलनाडु में होगी बरसात-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मानसून के दौरान इस बार तमिलनाडु में भी शानदार बारिश हुई और अभी भी बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। ऐसे में तमिलनाडु में मौसम (Tamil Nadu weather update) फिर से तेवर दिखाने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10-13 को तमिलनाडु के कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने की भी संभावना है।

इस जगह भी होगी भारी बारिश-

मौसम के फिर से तेवर दिखाने से पुदुचेरी के माहे में भी 10, 11, 12 और 13 नवंबर को रुक-रूककर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी और बिजली गरजने का भी अनुमान हैं।

राजस्थान और दिल्ली का मौसम-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

राजस्थान और दिल्ली में मानसून के दौरान जबरदस्त बारिश हुई थी, जिसके बाद अब इन दोनों क्षेत्रों में ठंड का मौसम अपना असर दिखा रहा है। (Rajasthan weather update) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिन के समय तो इन जगहों पर तेज धूप रहेगी, लेकिन इसके बावजूद, सुबह और रात के वक्त (Delhi weather) कड़ाके की ठंड महसूस होगी, जो मौसम में आए इस बड़े बदलाव को दर्शाती है।

First published on: November 10, 2025 06:17 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading