Mausam Update : मौसम ने लिया यू टर्न, 21 नवंबर तक इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Mausam Update : देशभर के सभी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। ज्यादातर राज्यों में इस समय तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है और अब सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। कई जगहों पर धुंध भी नजर आने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -
HBN News Tv – (Mausam Update)। भारत के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनों से तेजी से तापमान में कमी आ रही है जिसकी वजह से अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। इसी बीच मानसून के जाने के बाद भी कई राज्यों में अभी तक बारिश (IMD Rain Alert) का सिलसिला जारी है। अलग-अलग राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है।
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार अब दक्षिण में सर्दी और बारिश का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज यानी 16 नवंबर 2025 को मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार दक्षिणी राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जबकि मध्य और कुछ उत्तरी इलाकों में सर्द हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग (Mausam update) ने नया पूर्वानुमान 16 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक के मौसम को लेकर जारी किया है। आईये जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली-एनसीआर करवट बदल रहा है। मौसम विभाग (Delhi Ka Mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार कल यानी सोमवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्की धुंध भी नजर आएगी। पिछले 24 घंटों में यहां करीब 12 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।
पहाड़ों पर बर्फ गिरने की संभावना है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी देखने को मिलेगा। इससे सुबह और शाम को कोहरा बढ़ेगा। मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) की रिपोर्ट के अनुसार, 16 से 21 नवंबर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में सबसे कम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आने वाले दिनों में राजधानी में तेजी से ठंड बढ़ेगी।
इन दो राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट –
मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल (Kerala Mausam Update) में गरज- चमक के साथ अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 18 से 22 नवंबर तक तमिलनाडु के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश होगी। इसके साथ ही कई जगहों पर तेज बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है, जबकि 16 से 20 नवंबर तक केरल में भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा 16-17 नवंबर को तमिलनाडु (Tamil Nadu Weather) के कुछ हिस्सों में अति भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
अंडमान निकोबार में अति भारी बारिश का अलर्ट –
मौसम विभाग (IMD Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश और अंडमान में अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 17-18 नवंबर को तटीय आंध्र, यनम और रायलसीमा में तगड़ी बारिश होगी, जबकि 18 से 21 नवंबर तक अंडमान निकोबार में लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके अलावा 16 से 19 नवंबर को अंडमान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
मध्य भारत में ठंड का तांडव –
मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट (Weather Latest Update) के मुताबिक, आज 16 नवंबर से 20 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्र और रायलसीमा में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। उधर मध्य भारत में तापमान गिरने से तेजी से ठंड बढ़ेगी।
मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam) के कुछ इलाकों में 17 नवंबर को सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई गई है और 18 व 19 को सर्द हवाओं की गति तेज हो सकती है। पश्चिम राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ में 17 से 18 नवंबर को अलग-अलग ठंड का असर रहेगा। पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Mausam) और छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर से 19 नवंबर को सर्द हवाएं चलेंगी, जबकि झारखंड में 17 नवंबर को तापमान 4 से 5 डिग्री तक कम हो सकता है।
First published on: November 16, 2025 09:46 PM