खेती बाड़ी

Mausam Update : दिल्ली-NCR, MP और यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का कहर, कई जगहों पर बाढ़ का अलर्ट

Mausam Update : देश के ज्यादातर राज्यों में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई जगहों पर अति भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। चलिए जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम -

HBN News – (Mausam Update)। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून फिर से एक्टिव हो गया है जिसके चलते कई हिस्सों में बारिश खूब कहर बरपाया है।

 

वहीं, कुछ जगहों पर सामान्य बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (Weather Update Today) के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली के छतरपुर, द्वारका, पालम, वसंत कुंज और महरौली जैसे इलाकों में 10 सितंबर तक गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है वहीं, न्यूनतम 26 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

बता दें दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में इस बार अगस्त के महीने में पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD Rain Alert) के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 399.8 MM बरसात हो चुकी है। यह साल 2010 के बाद से सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

 

MP के इन जिलों में होगी बारिश –

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मध्य-प्रदेश में पिछले कई दिनों से ही बारिश का सिलसिला जारी है। MP के गुना और दमोह से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही द्रोणिका के प्रभाव से आज प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश (Heavy Rain Alert) होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, हरदा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर और पांढुर्ना में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश होगी।

 

पहाड़ी राज्यों में होगी जोरदार बारिश –

वहीं, पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल में भी मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ अत्यधिक बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने से तबाही मच गई है, कई इलाकों में बाढ़ आ गई है वहीं कई नदियां उफान पर चल रही हैं। मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, मंडी और सिरमौर में भी अति भारी बरसात होगी।

 

यूपी- बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल –

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

उत्तर प्रदेश और बिहार (Up Bihar Ka Mausam) में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। बारिश के रूकते ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है, लेकिन बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने भी यूपी के कई जिलों में हल्की उमस बढ़ने की चेतावनी जारी की है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, 1 और 2 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश होगी। बिहार में भी 30 अगस्त से 1 सितंबर तक कई इलाकों में बहुत तेज बारिश होगी। वहीं, कई जगहों पर जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है। ओडिशा में भी मौसम विभाग ने तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

राजस्थान में होगी बारिश –

शुक्रवार यानी 29 अगस्त को राजस्थान (Rajasthan Mausam Update) में अति भारी से भारी बारिश हुई है जिससे चितौड़गढ़ में रूपारेल नदी उफान पर चल रही है मूसलाधार बारिश होने से कई हादसें भी हुए हैं। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी क्षेत्र में कुंड में भी लोगों के गिरने की खबर सामने आई। पिछले कई दिनों से खराब मौसम के चलते मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, SDRF की टीमों ने 856 से ज्यादा लोगों की जान बचाई है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सात दिनों तक उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Rain Alert) में गरज चमक के साथ बहु तेज बारिश होने की संभावना है। IMD ने आज 30 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 2 सितंबर तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर भारी से भारी होने का अनुमान है। वहीं, 1 और 2 सितंबर को पूर्वी यूपी में भी जोरदार बारिश की संभावना है।

4 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम –

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

पूर्वोत्तर भारत के मौसम (Mausam Update) की बात करें तो भी इस बार भारी बारिश से प्रभावित रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 अगस्त से 4 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यात्रियों को पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहना होगा, क्योंकि भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ गया है।

First published on: August 30, 2025 07:18 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading