Mausam Update : यूपी, बिहार और MP समेत इन राज्यों में भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Mausam Update : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में फिर से बहुत तेज बारिश शुरू हो गई है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मूसलाधार बारिश होने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ अति भारी से भारी बारिश होगी। चलिए जानते हैं -
HBN News Tv – (Mausam Update)। देशभर के राज्य में अचानक मौसम में बड़ा बदलाव आया है दरअसल बंगाल की खाड़ी में बंद रहे निम्न भाव के क्षेत्र की वजह से मानसून फिर से एक्टिव हो गया है और उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और कहीं हल्की तो वह कहीं बहुत तेज बारिश हो रही है इससे मौसम सुहावना बना हुआ है लोगों को उमेश भरी गर्मी से राहत मिली है इसी बीच मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने आज के मौसम को लेकरअपडेट जारी
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) की ताजा अपडेट के अनुसार आज यानी 1 सितंबर को यूपी बिहार एमपी समेत कई राज्यों में गलत समय के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना है वहीं आज सुबह इन राज्यों में जोरदार बारिश दर्ज भी की गई है पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से यूपी बिहार में छोटी बड़ी सभी नदियां तूफान पर चल रही हैं वहीं कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं मौसम विभाग ने उत्तराखंड पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अति भारी बारिश होने काअलर्ट जारी किया है
44 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट –
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (up weather update) के 44 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के इन जिलों में बहुत तेज बारिश हो सकती है। इसमें मथुरा, हमीरपुर, ललितपुर, बिजनौर, मेरठ, मोरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, पीलीभीत, महोबा, जालौन, झांसी में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, मेरठ, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, कासगंज, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और बाढ़ प्रभावित वाराणसी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यहां होगी सामान्य से अधिक बारिश –
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूपी (Up Weather Update) के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना बन रही है। वहीं, पूर्वोत्तर यूपी के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने आज 44 जिलों में तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, लोगों को खराब मौसम के चलते सावधान रहने की सलाह दी है।
बिहार में बारिश का अलर्ट –
बिहार (Bihar Ka Mausam) में भी एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने दरभंगा, अररिया, मधुबनी, किशनगंज, सीतामढ़ी और सुपौल में बहुत तेज बारिश का अलर्ट है। दक्षिण बिहार के नवादा, गया, जमुई और औरंगाबाद जिलों में भी भारी बारिश होगी। वहीं, भोजपुर, खगड़िया, बेगूसराय और भागलपुर में बाढ़ ने कहर बरपा रखा हैं।
MP में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam) में पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी बीच विभाग ने आज अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। विभाग (IMD Rain Alert) ने सिहोर, बुरहानपुर, बेतुल, देवास, खरगोन, उज्जैन, छिंदवाड़ा, हरदा, बालाघाट, सिवनी, खंडवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
पहाड़ों में भारी बारिश का कहर –
पहाड़ी राज्यों के मौसम (weather update) की बात करें तो यहां लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लैंडस्लाइड और बादल फटने की कई खबरें सामने आई है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के एक दूर दराज गांवों में आज बादल फटने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
IMD ने सोमवार को हिमाचल के कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, ऊना और सिरमौर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चंबा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर व लाहुल स्पीति में ऑरेंज अलर्ट और सोलन में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में 1 सितंबर को फिर से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार में अति भारी बारिश हुई है और आने वाले दिनों में भी तेज बारिश होगी।
First published on: September 01, 2025 04:08 PM