खेती बाड़ी

Mausam Update : 72 घंटे में यहां तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Mausam Update : देशभर के सभी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई जगहों पर तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं कुछ जगहों पर अभी तक मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

HBN News Tv – (Mausam Update)। लगभग सभी राज्यों में जोरदार ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट आने से अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने हाल ही में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ रहे समुद्री चक्रवात दित्वा के प्रभाव से तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 72 घंटों तक दक्षिण के आंध्र, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में जोरदार बारिश (IMD Rain Alert) होगी। वहीं, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले सप्ताह बर्फबारी होने की भी संभावना है। हालांकि, कई हिस्सों में बर्फ जमने लगी है, जिसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली (Delh ka Mausam) और यूपी से लेकर बिहार तक शीतलहर की संभावना है। सोमवार से उत्तरी राज्यों में सुबह घना कोहरा छाने का अलर्ट है।

आंधी- तूफान का अलर्ट –

मौसम विभाग (Mausam update) ने उत्तर भारत में सर्द हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में दित्वा समुद्री तूफान से तबाही का पूर्वानुमान भी जारी किया है। IMD के मुताबिक, 30 नवंबर को दित्वा साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से खासकर, तमिलनाडु में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की संभावना है और आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय हिस्सों में खराब मौसम रहेगा।

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी को लेकर कुछ संभावनाएं बन रही है। IMD ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब (Haryana Mausam Update) में सुबह घना कोहरा और शीतलहर चलने का अनुमान है, जिससे कड़ाके की सर्दी का असर तेज होगा।

 

यूपी का मौसम –

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में सूरज निकलने से ठंड का एहसास कम होता है, लेकिन शाम होने के साथ ही तापमान गिरने लगता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 दिसंबर से ठंड बढ़ेगी। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा सकता है और अधिकतम तापमान लुढ़क कर 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। IMD ने कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, इटावा, बरेली, मुजफ्फरनगर समेत कई अन्य जिलों में सर्द हवांए चलने का अलर्ट जारी किया है।

 

​दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

दिल्ली में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। सर्दी के साथ पॉल्यूशन ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार को दोपहर से लेकर शाम तक उत्तर-पश्चिम से 15 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी, जिससे शाम को ठंड का एहसास होगा। मौसम की बात करें तो आज कोहरे का अनुमान है।

 

मौसम विभाग (Weathet Update) के मुताबिक, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है। दिल्ली के 38 सक्रिय निगरानी स्टेशनों में से आठ स्टेशनों ने ‘गंभीर’ श्रेणी में हवा की क्वालिटी रही।

 

बिहार में चलेगी सर्द हवाएं –

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

बिहार (Bihar Ka Mausam) में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में गुनगुनी धूप वहीं रातें सर्द होने लगी हैं। लेकिन, अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार सो वीकेंड तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास बना रह सकता है और कोहरे का ग्राफ भी बढ़ेगा

 

 

5 दिसंबर से कई हिस्सों में शीतलहर का कहर शुरू होगा, जिससे दिन में भी सर्दी का एहसास होगा। 1 दिसंबर से सीमांचल में तापमान गिरेगा, जिसमें कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में शीतलहर के साथ ठंड और कोहरा बढ़ेगा। ये सिलसिला आगे तक जारी रहेगा। उधर, पड़ोसी राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मौसम बेहद सर्द होने की संभावना है। 10 दिसंबर तक ठंड अपने चरम पर होगी।

First published on: November 30, 2025 05:29 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading