खेती बाड़ी

Kota Mandi Bhav today : गेहूं और सोयाबीन में उछाल, चने में मंदा, जानिये आज के मंडी भाव

Kota Mandi Bhav today : गेहूं और सोयाबीन के भाव में जिस तरह से उठापटक चल रही थी, उसी तेजी के साथ अब रेट में तगड़ा उछाल आया है। हालांकि चने में तो मंदी जारी है, पिछले कई दिनों से चने के रेट (chane ka bhav) में स्थिरता कायम है, किसान इसमें तेजी आने का इंतजार कर रहे हैं। अन्य फसलों के भाव की ताजा स्थिति जानने के लिए चलिए आज के मंडी भाव (mandi rate today) से अपडेट हो लेते हैं।

HBN News TV – (Kota Mandi Bhav today)। गेहूं के दाम इस सीजन में तेजी से बढ़े हैं। इसके साथ ही सोयाबीन के रेट (soyabean ka rate) में भी उछाल आया है। इस कारण गेहूं (gehu ka bhav) और सोयाबीन की बिक्री से अब किसानों को अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है। दूसरी ओर चने के भाव पहले की अपेक्षा गिर गए हैं। इससे मंडियों में हलचल मची है, अन्य फसलों के भाव में भी अब कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। खाद्य तेलों (Edible oil price) व खाद्य पदार्थों के रेट भी परिवर्तित हो गए हैं।

 

इतने रुपये क्विंटल हुआ गेहूं-सोयाबीन का रेट-

 

गेहूं के दाम (gehu ka bhav) अब प्रति क्विंटल पर तेजी के बाद 2750 रुपये क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इनमें 150 रुपये तक की प्रति क्विंटल पर बढ़ौतरी हुई है। इससे पहले ये 2600 रुपये के आसपास चल रहे थे। वहीं, सोयाबीन का अधिकतम रेट (soyabean maximum price) अब 4720 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गया है। इसमें 50 रुपए की बढ़ौतरी प्रति क्विंटल के हिसाब से हुई है। कुछ मंडियों में गेहूं व सोयाबीन के अधिकतम रेट में भिन्नता भी देखने को मिल रही है।

 

चने के भाव में इतनी गिरावट-

 

चने के भाव (chana price today) में अब 60 रुपये तक की गिरावट प्रति क्विंटल के हिसाब से आई है। इससे चने के औसत भाव 5600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। हालांकि, किस्मों व गुणवत्ता के हिसाब से चने का रेट अलग अलग भी बना हुआ है। इस समय गिरावट के बाद चना मौसमी 5020 से लेकर 5610 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा है। चना देशी (desi chane ka rate) 5210 से लेकर 5605 और चना पेप्सी 5005 से लेकर 5614 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर बिक रहा है।

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

लहसुन तेज, कम बदले खाद्य पदार्थों के रेट-

 

लहसुन के भाव (garlic price today) और आवक में निरंतर तेजी ही दिखाई दे रही है। इसकी आवक राजस्थान की मंडियों में अधिक बनी हुई है। खासकर कोटा मंडी (kota mandi ka bhav) व भामाशाह मंडी में हजारों कट्टों की आवक प्रतिदिन हो रही है।

यहां पर लहसुन का रेट 2225 रुपये से लेकर 8515 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। हाल ही में अन्य अनाजों की आवक भी इन मंडियों (mandi news) में 30 हजार कट्टों के करीब हुई है। इस माह में खाद्य पदार्थों के रेट में कम ही बदलाव हुआ है।

 

धान व सरसों का यह चल रहा है भाव –

 

धान और सरसों के भाव (sarso price 27 august) में अब कई दिनों बाद बदलाव नजर आया है। सरसों के दाम अब 6852 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं, तो धान के रेट (peddy price today) गुणवत्ता व किस्म अनुसार अलग अलग हैं।

धान (1847) 2608 से लेकर 2812 रुपये प्रति क्विंटल तो धान (1509) 22007 से लेकर 2811 रुपये, धान सुगन्धा 2221 रुपये से लेकर 2558 रुपये क्विंटल हो गया है। इसके अलावा धान पूसा 2710 से लेकर 3112 रुपये (dhaan ka rate) व धान (1718) 3008 से लेकर 3357 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

खाद्य तेलों के दाम-

 

खाद्य तेलों में अब सबसे अधिक बदलाव सरसों तेल (sarso tel ka rate) में आया है। सरसों स्वास्तिक का रेट अब 2775 रुपये प्रति 15 किलोग्राम टिन हो गया है। अलसी खाद्य तेल का रेट (Edible Oil Rate) 2395 रुपए प्रति टिन हो गया है।

सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2237, चंबल 2204, सदाबहार 2128, दीप ज्योति 2157 तो लोकल रिफाइंड 1978 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मूंगफली तेल में सोना सिक्का 2648 (sona sikka price), कटारिया गोल्ड 2387 रुपए, ट्रक 2817 रुपये और कोटा स्वास्तिक 2377 रुपये प्रति टिन हो गया है।

 

देसी और वनस्पति घी के दाम-

 

देसी घी (desi ghee ka rate) और वनस्पति घी के दाम फिर से बदल गए हैं। देसी घी में अमूल 9408, सरस 9407, मधुसूदन 9288 रुपए प्रतिटिन तो मिल्क फूड 8889, कोटा फ्रेश 8710, पारस 8957 और नोवा 8908 रुपये प्रति टिन हो गया है। वनस्पति घी (vegetable ghee ka rate) में अशोका का रेट 1869 रुपये प्रतिटिन व स्कूटर का रेट 1870 रुपये प्रति 15 किलोग्राम वाला टिन हो गया है।

 

दाल-चीनी व चावल के रेट –

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

इस समय दाल, चीनी व चावल के रेट (rice price today) भी बदल गए हैं। बासमती चावल का रेट 7010 से लेकर 8509 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं मूंग दाल के रेट (moong daal ke rate) 8012 से लेकर 8517 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
उड़द दाल का रेट 8014 से लेकर 9012 रुपये व तुअर दाल 8012 से लेकर 10811 रुपये क्विंटल रहा है। वहीं चीनी के दाम (sugar price today) 4338 रुपये से लेकर 4377 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।

 

ज्वार-मक्का सहित अन्य अनाज का रेट-

 

अन्य अनाजों के भाव की बात करें तो ज्वार सफेद का रेट अब 2813 से लेकर 4018 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। उधर बाजरे के रेट (bajra price today) 2017 से लेकर 2321 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। अलसी का भाव अब 6804 से लेकर 7407 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।

मक्का के दाम (makka price today) 2020 से लेकर 2221 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। तिल्ली का भाव अब 7011 से लेकर 9112 रुपये, मैथी 3807 से 4652, कलौंजी 16018 से लेकर 20021, धनिया 6507 से 7408 रुपये क्विंटल, उड़द नया 5507 से लेकर 6808 रुपये, तो उड़द पुराना 4012 से लेकर 6319 रुपये (mandi bhav 27 august) प्रति क्विंटल हो गया है।

First published on: August 27, 2025 09:29 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading