Kl ka Mausam : बढ़ गई ठंड, अब 7 राज्यों में चलेगी शीत लहर, IMD का अलर्ट जारी
Kl ka Mausam : इन दिनों देश के सभी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। भारत मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार कल देश के कई राज्यों में शीतलहर का दौर चल सकता है। ऐसे में इन प्रदेशों के लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
HBN News TV – (Kl ka Mausam) भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। इस वेदर अपडेट के अनुसार कल यानी 14 नवंबर को देश के 7 राज्यों में भयंकर शीतलहर चल सकती हैं। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से इन 7 राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।
इसी के साथ मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के वेदर अपडेट के अनुसार कल यानी 14 नवंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान में भी गिरावट होने का अनुमान है।
पहाड़ों में बर्फबारी की उम्मीद
वहीं, यहां सुबह के समय तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसी के साथ विभाग का यह भी अनुमान है कि कल बिहार, झारखंड और बंगाल में भी ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी (Hail strom) होने की भी उम्मीद है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भारत मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर जो पूर्वानुमान लगाया है उसके अनुसार कल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। इन क्षेत्रों में सुबह 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। इसी के साथ पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों में भी ठंड के चलते चेतावनी जारी की गई है।
यहां चलेगी शीत लहर
भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 15 नवंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं।
वहीं, कल (Kal ka Mausam) यानी 14 नवंबर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में विभाग ने सुबह के समय शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में कई क्षेत्रों में बर्फबारी होने की चेतावनी भी विभाग ने जारी की है।
जानें कल राष्ट्रीय राजधानी में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 14 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में मौसम बिगड़ सकता है। विभाग ने ऐसे में यहां के लिए अलर्ट भी जारी किया है। मौसम अपडेट के अनुसार कल यानी 14 नवंबर को राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में सुबह के समय 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तामपान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहपे का अनुमान है।
जानें कल उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश में ठंड कुछ ज्यादा होने का अनुमान है। विभाग ने ऐसे में प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग का पूर्वानुमान है कि कल उत्तर प्रदेश (UP Weather) के तापमान में तो गिरावट होगी ही इसी के साथ सुबह के समय प्रदेश में कोहरा भी छा सकता है। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें कल उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 14 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी (IMD Rain Alert) होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार कल उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्र प्रयाग, चमोली में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं, इस दौरान देहरादून में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसके अलावा नैनीताल में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।
First published on: November 13, 2025 08:27 PM