Kal Ka Mausam : 2 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Kal Ka Mausam : देशभर में जहां एक और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वही इस बीच मौसम विभाग में अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल बदलने वाला है। बारिश होने की वजह से यहां पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
HBN News TV – (Kal Ka Mausam)। देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। वहीं कुछ हिस्सों में बारिश के तीव्रता भी कम होती नजर आ रही है। दिल्ली की बात करें तो यहां पर पिछले काफी समय से बारिश का दौर थम गया था
लेकिन अब एक बार फिर से यहां पर मानसून सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग (Weather Update) ने बताया कि यहां पर झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं कई अन्य राज्यों के बारे में बात करें तो यहां पर भी बारिश होने की संभावना है। आईए जानते हैं आने वाले दिनों में आपके राज्य में मौसम कैसा रहने वाला है।
देशभर में मानसून (monsoon update) की बारिश का सिलसिला अभी जारी है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में भी इस दौरान झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि आज झारखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी बारिश होने का अलर्ट जारी है। यूपी और बिहार (UP Bihar Ka Mausam) के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर भी फिलहाल राहत है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में आज यानी 29 अगस्त को राजधानी के छतरपुर, वसंत विहार, द्वारका, वसंत कुंज, हौज खास, पालम, मालवीय नगर, महरौली, आईजीआई हवाई अड्डा, इग्नू और गुरुग्राम के समय अलग-अलग हिस्सों में गलत चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
यूपी में मिलेगी बरसात से राहत-
यूपी के मौसम (UP Weather Update) के बारे में बात करें तो यहां पर आज बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का मानना है कि यूपी के लोगों को उमस भरी गर्मी की वजह से परेशानी हो सकती है।
इस दौरान 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पश्चिमी यूपी (UP Ka Mausam) में भयंकर बारिश होने की संभावनाएं भी बताई गई है। आईएमडी का मानना है कि यूपी में एक और दो सितंबर को झमाझम बारिश होगी जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
बिहार में छाए रहेंगे बादल-
बिहार में आज बारिश (BIhar Rain Alert) होने की उम्मीद है। आईएमडी का मानना है कि आज बिहार के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहने वाले हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जाने की उम्मीद है। 1 सितंबर (September Weather Update) तक इस तरह मौसम रहने की संभावना है। यहां पर इस अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
उत्तराखंड में मौसम का हाल-
आज उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के अंदर फिर से बारिश का रूद्र रूप देखा जाने वाला है। आईएमडी का मानना है कि आज उत्तराखंड में बारिश होगी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, नैनीताल में भारी बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान लोगों को सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
मध्य प्रदेश का मौसम-
मध्य प्रदेश (MP Mausam Update) के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर आज झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश के खरगोन, धार, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, शिवानी, बड़वानी, बोटुल, खंडवा, बालाघाट, सहारनपुर, मंडला में मूसलाधार बारिश होने की संभावनाएं जताई गई है।Delhi NCR बी होगी झमाझम बरसात, IMD ने किया अलर्ट जारी किया है।
देशभर में जहां एक और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वही इस बीच मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) में अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल बदलने वाला है। बारिश होने की वजह से यहां पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
First published on: August 29, 2025 11:24 AM