खेती बाड़ी

Kal Ka Mausam : दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल, IMD ने बताया 5 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में फिर से मौसम बिगड़ गया है। आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है और पिछले कई दिनों से हल्की बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 5 सितंबर तक के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

HBN News Tv – (Kal Ka Mausam)। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना है। इसका प्रभाव दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के विभिन्न इलाकों पर भी एक नया वेदर सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

 

कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली के साथ एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान काले बादल छाए रहेंगे। शाम के समय गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 31 अगस्त से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा।

मौसम विभाग (Mausam Update) ने 31 अगस्त को दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) के अलग-अलग इलाकों में बादल छाए रहने और ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।

 

1 और 2 सितंबर को होगी बारिश –

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान (IMD Weather Update) के अनुसार, 1 सितंबर को दिल्ली के साथ एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, विभिन्न शहरों पर गरज चमक के साथ हल्की से हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) ने 2 सितंबर को दिल्ली के साथ एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कई जगहों पर मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं।

 

5 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम –

 

मौसम विभाग (Mausam Update) का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में 5 सितंबर तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। 3 से 5 सितंबर तक दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग का कहना है कि 4 और 5 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature) 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, 1 से 2 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

First published on: August 30, 2025 10:04 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading