IMD Weather Update : 29, 30 और 31 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
IMD Weather Update : राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली एनसीआर में कई इलाकों में गरज चमक के साथ बहुत तेज बारिश हो सकती है। चलिए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम -
HBN News Tv (Weather Update)। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 29 से लेकर 31 अगस्त तक लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।
दिल्ली एनसीआर में 29 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग की लेटेस्ट (Aaj Ka Mausam) अपडेट के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में 29 अगस्त को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
30 अगस्त का मौसम –
आईएमडी (IMD weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 23 अगस्त को भी दिल्ली एनसीआर में बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस दिन तेज मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस दिन न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है।
दिल्ली एनसीआर में 31 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम –
इसके अलावा मौसम विभाग (Delhi NCR Rain Alert) ने 31 अगस्त को भी दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त को गरज-चमक के साथ बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
जलभराव का अलर्ट –
मौसम विभाग (Mausam Update) का कहना है कि आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश होने से निचले इलाकों में जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिससे यातायात प्रभावित होगा। अगर आप कहीं जाने की सोच रहे हैं तो मौसम विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार ही इधर से बाहर निकलें।
अगले तीन दिनों तक होगी बारिश –
इस बार मानसून (Monsoon Update) समय से पहले पहुंचा है और तेज रफ्तार से आगे बढ़ा। इसके बाद देश के विभिन्न राज्यों में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश हुई है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कई जगहों पर मानसून ने तेज रफ्तार पकड़ी है और अति भारी बारिश हुई है, लेकिन राजधानी दिल्ली में इस बार उम्मीद से कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग (aaj Ka Mausam) ने अगले 72 घंटे के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में गरज चमक के साथ अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी।
First published on: August 28, 2025 08:01 PM