IMD Weather Update : अगले 24 घंटे 10 राज्यों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
IMD Weather Update : देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। मानसून एक्टिव हो गया है और गरज चमक के साथ अत्यधिक बरसात हो रही है। पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश होने बाढ़ का खतरा बन रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 10 राज्यों में भयंकर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं -
HBN News TV – (IMD Weather Update)। अगस्त का महीना खत्म होने को है और मानसून एक बार फिर से जोर पकड़ गया है। देश के लगभग सभी राज्यों में अति भारी बारिश हो रही है। हिमाचल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में अति भारी से भारी बारिश हुई है।
जम्मू और कश्मीर, पूर्वी मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam), पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भयंकर बारिश हो रही है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार और असम के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई है।
48 घंटों के भीतर यहां होगी बहुत तेज बारिश –
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 48 घंटों के भीतर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में 30 अगस्त तक और राजस्थान में 26 अगस्त तक गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने के आसार हैं।
इसके अलावा 24 अगस्त 2025 को पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Mausam) के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ भयंकर बारिश होगी। इसी दिन जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा (Haryana Mausam), हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। वहीं, उत्तराखंड में 24 और 25 अगस्त के दौरान अति भारी बारिश होने की संभावना है। 26 अगस्त से पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है।
दिल्ली में भारी का कहर –
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और इस दोरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। जो सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम रहेगा। कल 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दोपहर में इन हवाओं की गति बढ़ सकती है। अनुमान है कि 22 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
जान लें यूपी में 29 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश (UP Weather) में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। IMD ने राज्य में 25 अगस्त को भी गरज चमक के साथ अत्यधिक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती हैं, जिससे लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन 29 अगस्त के आसपास मौसम दोबारा से बदलेगा। वहीं, 29 और 30 अगस्त को राज्य में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होगी।
बिहार के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट –
बिहार में एक बार फिर मानसून (Bihar Ka Mausam) एक्टिव हो गया है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार बहुत तेज बरसात हो रही है। 25 अगस्त को पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, शेखपुरा, मुंगेर, बांका, जहानाबाद, गया, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल, नालंदा, भागलपुर और खगड़िया सहित लगभग 20 जिलों में गरज चमक के साथ अति भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड में होगी मूसलाधार बारिश –
उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में बारिश का रुद्र रुप देखने को मिल रहा है। गुरुवार को लगातार हो रही बरसात की वजह से पहाड़ियों से मलबा और पत्थर सड़कों पर आ गिरे हैं और सड़कें पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। राज्य के पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बरसात हो रही है। IMD ने 25 अगस्त को बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टेहरी और उत्तरकाशी जिलों में गरज चमक के साथ अति भारी बरसात हो रही है।
जम्मू में 25 और 26 अगस्त को होगी बारिश –
जम्मू (Jammu weather) में बारिश ने खूब कहर बरपाया है। हर तरफ अति भारी बरसात हो रही है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जोरदार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 25 अगस्त को जम्मू डिवीजन के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
IMD ने 26 अगस्त तक क्षेत्र में बादल फटने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड और अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट –
मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए अगले 24 घंटों के दौरान कुछ मौसम उप-मंडलों के जलक्षेत्रों और आसपास के अति भारी बारिश होने की वजह से बाढ़ का खतरा बन रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लेह, किश्तवाड़, मीरपुर, डोडा, जम्मू, कठुआ, रियासी, राजौरी, कारगिल, रामबन, सांबा और उधमपुर जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में बाढ़ की संभावना है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में भी बारिश की गतिविधियां तेज हैं। मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
First published on: August 24, 2025 08:16 PM