खेती बाड़ी

IMD WEATHER : दिल्ली में बदलेगा नए साल से मौसम, बारिश का अलर्ट जारी

IMD WEATHER - दिल्लीवासियों को नए साल से मौसम में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने 1 जनवरी को हल्की बारिश (rain) का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट और कोहरे (delhi weather) के बीच शहर में अगले कुछ दिनों में मौसम शीतल और बदलते रहने की संभावना है-

HBN News TV – (Weather Update) हवा की गति धीमी होने और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण दिल्ली में स्मॉग का असर देखने को मिला। रविवार की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट (drop in minimum temperature) और दिन में हल्के बादलों के चलते सर्दी अधिक महसूस हुई। सोमवार सुबह भी मध्यम से घना कोहरा रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक जनवरी को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

घने कोहरे के चलते सुबह 8 बजे सफदरजंग में दृश्यता केवल 100 मीटर तक रह गई, जबकि इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (Indira Gandhi Airport) पर यह 800 मीटर दर्ज हुई। कोहरे के कारण विमान और रेल सेवाओं (rail services) पर असर पड़ा। हवा की गति भी बहुत धीमी थी, जिससे स्मॉग की समस्या बनी रही। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन से 1.5 डिग्री कम है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

इस दौरान अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Forecast) के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन मंगलवार से तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 31 दिसंबर को हल्का कोहरा रहने का अनुमान है, जबकि 1 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता को लेकर बात करे तो…

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्तर के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के अनुसार, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 390 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ। सीपीसीबी के समीर एप के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 40 निगरानी केंद्रों में से 19 का AQI 400 से ऊपर यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में था। आनंद विहार (Anand Vihar AQI) में सबसे अधिक 457 का AQI रिकॉर्ड किया गया, जबकि बाकी 21 केंद्रों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

First published on: December 29, 2025 03:57 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading