खेती बाड़ी

IMD WEATHER : दिल्ली-एनसीआर में छाई धुंध, इस दिन होगी बारिश

IMD Weather - दिल्ली-एनसीआर में लगातार घने कोहरे और धुंध (fog alert) का असर बना हुआ है, जिसके चलते लोगों को सुबह-सुबह सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक, 17 दिसंबर को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है... इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट और वायु प्रदूषण की स्थिति और गंभीर हो सकती है-

HBN News TV : (Delhi Weather News Today) दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि केवल 5-10 मीटर की दूरी तक ही दिखाई दे रहा था। मौसम विभाग ने पहले ही नोएडा (Noida), गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था। 15 दिसंबर को स्थिति विशेष रूप से गंभीर रही।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान (IMD Weather Update) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ (chandigarh weather) के अधिकांश इलाकों में 15 और 16 दिसंबर को घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर पूर्वी भारत में 15 से 19 दिसंबर और हिमाचल प्रदेश में 15 से 17 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। इस दौरान वायु प्रदूषण और हवा की गुणवत्ता भी खराब रहेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान (IMD Weather Forecast) के अनुसार, 17 दिसंबर से पहले राहत मिलने की संभावना नहीं है। 17 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली एनसीआर, हरियाणा (haryana weather update), पंजाब और राजस्थान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, इससे बारिश होगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाएं रुक सकती हैं, जिससे वायु प्रदूषण (air pollution) बढ़ सकता है और स्मॉग की स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं, मंगलवार से मौसम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में एक हफ्ते के मौसम का हाल-

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

आज दिल्ली (delhi weather update) में मध्यम से लेकर घने कोहरे के साथ दोपहर को थोड़ा मौसम खुला रह सकता है. हालांकि स्मॉग (smog) की स्थिति बनी रहेगी।

वहीं 16 दिसंबर को आसमान थोड़ा साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

17 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा, लेकिन कोहरा छाया रहेगा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा।

18 से 20 दिसंबर भी कोहरे का असर रहेगा, पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर रहेगा। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

घने कोहरे के कारण दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में केवल 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खुलेंगे। कक्षा 5 तक के छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास (online class) और बड़ी कक्षाओं में हाइब्रिड मोड (hybrid mode) में पढ़ाई का आदेश दिया गया है। कोहरे का असर सड़क यातायात और एयरपोर्ट (airport) की उड़ानों पर भी पड़ा है। अक्षरधाम, आईटीओ से लेकर इंडिया गेट (India Gate) तक कोहरा देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 दिसंबर को उत्तर भारत, पाकिस्तान और आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) बन रहा है। 17 दिसंबर की रात से यह सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

 उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड-

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे दिल्ली, नोएडा (Noida Weather update), गाजियाबाद सहित उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान (minimum temperature in north India) 1.5 से 2 डिग्री तक कम होगा और ठंड बढ़ेगी। हालांकि, अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

First published on: December 15, 2025 02:27 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading