खेती बाड़ी

IMD Rain Alert : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 11 नवंबर तक यहां होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert : देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। लगातार तापमान में गिरावट हो रही है और अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत (Kal Ka Mausam) के कई राज्यों में गरज चमक के साथ हल्की व भारी बारिश होने की संभावना जताई है। चलिए जानते हैं 11 नवंबर तक किन-किन राज्य में बादल बरसेंगे।

HBN News Tv -(IMD Rain Alert) मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अब गर्मियों का सीजन खत्म हो गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम जोरदार ठंड का एहसास होने लगा है। आए दिन तापमान में गिरावट (Weather Forecast) दर्ज की जा रही है। कई जगहों पर अब सुबह और शाम को हल्की धुंध भी नजर आने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

झमाझम बारिश का अलर्ट-

मौसम विभाग ने 7 से 11 नवंबर के बीच कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड (Uttarakhand) के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हुआ है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

IMD ने दी जानकारी-

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 8 से लेकर आने वाली 11 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather Today) में आने वाले चार दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। वहीं तापमान में कमी आने से ठंड अपना प्रभाव दिखाएगी।

उत्तराखंड का ऐसा रहेगा मौसम-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने यहां 8 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। बारिश को लेकर प्रदेश (Uttrakhand ka mausam) में कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे जबरदस्त ठंड पड़ेगी।

दिल्ली एनसीआर का मौसम हुआ सुहावना-

दिल्ली एनसीआर का मौसम काफी दिनों से सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले 4 दिनों तक बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग का कहना है कि आगामी दिनों (Delhi NCR weather) में मौसम साफ बना रहेगा। दरअसल वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक और परिसंचरण तंत्र हरियाणा (Delhi NCR Weather Forecast) और आसपास के क्षेत्र के उभर रहा है। इसकी वजह से कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

बारिश को लेकर अलर्ट जारी-

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। रामनाथपुरम, मदुरै, थेनी, शिवगंगा, विरुधुनगर, और डिंडीगुल जैसे जिलों में आज यानी 7 नवंबर को मूसलाधार बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है। वहीं तेनकासी, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और थूथुकुड़ी जिलों में कई स्थानों पर 8 नवंबर को तगड़ी बारिश हो सकती है। वहीं, परसों यानी 9 और 10 नवंबर को दक्षिण और उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल (weather today) के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

First published on: November 07, 2025 08:02 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading