खेती बाड़ी

IMD Rain Alert : यूपी, राजस्थान, दिल्ली में तेजी से बदल रहा मौसम, जानिये 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

IMD Rain Alert : देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। तापमान में गिरावट हो रही है जिसकी वजह से अब सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने हाल ही में यूपी, राजस्थान दिल्ली के मौसम (Delhi Mausam) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है जिसके चलते भीषण ठंड पड़ेगी।

HBN News TV – (IMD Rain Alert)। उत्तर भारत के राज्यों में गर्मियों का सीजन खत्म हो चुका है और ठंड ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। आए दिन तापमान कम हो रहा है। दिन में भी सर्द हवाएं चल रही है। उत्तर प्रदेश में (UP Mausam Update) पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ की वजह से भीषण ठंड का एहसास हो रहा है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। मौसम विभाग का कहना है अगले दो दिनों में यूपी में दिन व रात के पारे में 1 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।

 

16 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम –

 

मौसम विभाग का कहना है कि 16 नवंबर से मौसम (UP Tempreature) तेजी से बदलेगा। इस दिन तापमान में गिरावट आएगी। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कानपुर, बरेली, इटावा बुलंदशहर आदि जिलों में रात में तगड़ी ठंड का एहसास हुआ। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो दिनों में पछुआ के थमने के बाद हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। कहीं कहीं सुबह और शाम के समय कोहरा छा सकता है। अगले कुछ दिनों तक यूपी के मौसम (UP ka Mausam) में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

 

21 से 27 नवंबर के बीच होगी बारिश –

 

मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा अपडेट के मुताबिक, 14 से 27 नवंबर के बीच मौसम में बदलाव आएगा। IMD के अनुसार, 14 से 21 नवंबर के बीच राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 21 से 27 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (IMD Rain Alert) होने का अनुमान है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा ही रहेगा।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

दूसरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम –

 

तापमान में लगातार गिरावट आ रही है पहले सप्ताह में अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि दक्षिण-पूर्वी जिलों में यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे जा सकता है। दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान (Temperature Update) में गिरावट जारी रहेगी। उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Mausam) में रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

जयपुर में बदलेगा मौसम –

 

राजधानी जयपुर (Jaipur Weather) में भी फिलहाल आसमान साफ बना रहेगा। 19 नवंबर तक अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।

 

First published on: November 13, 2025 09:08 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading