IMD Rain Alert : दिल्ली-NCR,यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में इतने दिन होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड और येलो अलर्ट
IMD Rain Alert : उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
HBN News Tv (IMD Rain Alert)। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का क्षेत्र बनने से मानसून मजबूत हुआ है और बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में कल कई जगहों पर बहुत तेज बारिश हुई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग (aaj ka mausam) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश (Up Mausam Update), हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यूपी, हिमाचल प्रदेश और एमपी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 15 MM से ज्यादा बरसात होने के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तमिलनाडु के लिए जोरदार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली व एनसीआर में कितने दिन होगी बारिश –
दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में पिछले कइ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज कल अति भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 2 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
हालांकि, कल यानी 3 सिंतबर को भी गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार जताए है। इस दौरान आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 4 और 5 सितंबर तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। बता दें कि दिल्ली में बारिश के चलते यमुना में जलस्तर बढ़ सकता है। इसको लेकर पहले से ही मौसम विभाग (Mausam Update) और प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
यूपी में बरसेंगे बादल –
उत्तर प्रदेश (UP Mausam update) में पिछले कई दिनों से ही बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, अमेठी, प्रयागराज, हापुड़, सहारनपुर, बिजनौर, खेरी, फरुखाबाद, शाहजहांपुर, मेरठ, रामपुर, बहराइच, बदायूं और पीलीभीत में मौसम विभाग ने आज बहुत तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने 15 MM प्रतिघंटे की स्पीड से बारिश होने की संभावना जताई है।
बिहार में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट –
मौसम विभाग ने बिहार (Bihar Ka Mausam) के 12 जिलों में आज यानी 2 सितंबर को बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार (Bihar Weather) में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, और पूर्वी चंपारण शामिल हैं।
उत्तराखंड में होगी बहुत तेज बारिश –
पहाड़ी राज्य के मौसम की बात करें तो कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही तेज बारिश ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। कई इलाकों में भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 2 सितंबर को भी देहरादून (Dehradun Weather) के साथ-साथ टिहरी गढ़वाल में बहुत तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही चंपावत, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट है।
First published on: September 02, 2025 03:27 PM