खेती बाड़ी

IMD Rain Alert : यूपी में भयंकर बारिश का कहर, IMD ने बताया 5 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

IMD Rain Alert : देश के विभिन्न राज्यों में पिछले कई दिनों से गरज चमक के साथ अति भारी बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम सुहावना बना हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

HBN News Tv – (IMD Rain Alert) पिछले काफी दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है देश के ज्यादातार हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदला हुआ है। कई दिनों से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग का कहना है की आने वाले दिनों में यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बीते दिनों पूर्वी यूपी (UP Weather update) के कई हिस्सों में तेज मेघ गरज चमक के साथ अति भारी से भारी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है।

यूपी में 5 सितंबर तक होगी बारिश

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विज्ञान (IMD Weather Updates) का कहना है कि लखनऊ में आज 31 अगस्त को पूर्वी यूपी व पश्चिमी यूपी के कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।आईएमडी लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी में 5 सितंबर तक पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी (UP Ka Mausam) संभाग में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। साथ ही पूर्वी यूपी के लिए आज कोई अलर्ट नहीं है।

यूपी के मौसम का तापमान

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान यूपी (UP Weather Forecast) के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने का मिल सकती है और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गौतम बुद्ध नगर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, मथुरा, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, अमेठी, अलीगढ़, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल, आगरा, रामपुर, एटा, फिरोजाबाद, अयोध्या और सुल्तानपुर का नाम शामिल है।

यूपी में तापमान

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

पिछले कई दिनों उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। इसके बावूजद भी यूपी में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई शहरों के तापमान (UP Weather Temprature) में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है तो कहीं गिरावट आई है। यूपी के प्रयागराज (Pryagraj Ka mausam) में 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। बहराइच 27.4 डिग्री सेल्सियस, बरेली 26 डिग्री सेल्सियस, फुर्सतगंज 30.8 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है और झांसी 27.2 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ एयरपोर्ट 34 डिग्री सेल्सियस और मेरठ (Meerut temperature) में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है।

First published on: August 31, 2025 02:44 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading