खेती बाड़ी

IMD Alert : बिहार में गिरते पारे और घने कोहरे से जुड़ा अपडेट जारी, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

IMD Weather Updates : बीतें कई दिनों से मौसम में काफी बदलाव आता जा रहा है। देश के कई इलाकों में ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। बिहार में इन दिनों जबरदस्त ठंड हो रही है। मौसम में हो रहे इस बदलाव को देख IMD ने भी मौसम से जुड़ा ताजा अपडेट जारी किया है जिससे पता चला है कि आने वाले दिनों में बिहार में मौसम कैसा रहने वाला है। आइए खबर में जानते है बिहार के मौसम से जुड़े इस अपडेट के बारे में विस्तार से।

HBN News TV- (IMD Updates) मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज शुक्रवार 12 दिसंबर को सुबह-सुबह पटना, गोपालगंज, बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी व कई अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहा है। ऐसे में इस दौरान कई क्षेत्रों में दृश्यता शुन्य के करीब रही है। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए हैं। घने कोहरे के चलते के चलते हर तरीके का यातायात प्रभावित हो रहा है। इस दौरान एक ओर जहां ट्रेने डिले हो रही हैं वहीं, फ्लाइट्स पर भी इसका असर पड़ रहा है।

अगर हम बात करें मौसम विभाग (IMD Latest Updates) के लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट की तो बीते की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि पिछले 24 घंटों में घंटे में बिहार (Bihar Weather) के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं, आने वाले दिनों में ठंड अपने चरम पर पहुंच सकती है। वहीं, इस वर्तमान मौसम का सबसे ज्यादा असर बिहार के दक्षिण–पश्चिमी हिस्सों में पड़ रहा है।

अगले 24 घंटे के मौसम का अपडेट

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार आज अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, रोहतास और कैमूर में तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। यह तापमान सामान्य से बेहद कम है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है आगामी 24 घंटे में प्रदेश के इन क्षेत्रों में कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिल सकती है।

इन दिनों धुंध व कोहरे के चलते बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। ऐसे में हर जगह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। प्रदेश में ठिठुरन वाली सर्दी काफी ज्यादा बढ़ने लगी है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Weather News) के अनुसार आज 12 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी पटना में सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा है। वहीं, विभाग का अनुमान है कि दिन के समय प्रदेश में धूप निकल सकती है। हालांकि धुंध व धूप का सिलसिला दिनभर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया और जमुई क्षेत्र में काफी ज्यादा कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

कोहरे का प्रकोप

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश (Bihar Ka Mausam) की हवा में इन दिनों लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में अगर हवा में नमी बढ़ती है तो आने वाले दिनों में प्रदेश में कोहरा और ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक यात्रा करने से बचना चाहिए। साथ ही उन्हें सुबह व शाम के अलावा दिन में भी सर्दी से बचाव रखने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश में ठंड (Weather News) का यह सिलसिला जारी रहने वाला है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

First published on: December 12, 2025 10:41 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading