Gehu Rate : गेहूं की कीमतों में आई तगड़ी तेजी, MSP से पार पहुंचा रेट
Gehu Rate Today : गेहूं की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। दरअसल, गेहूं के भाव में काफी दिनों से स्थिर बने हुए थे। लंबे समय के बाद गेहूं के रेट सातवें आसमान पर पहुंचे हैं। किसान अब स्टॉक गेहूं को लेकर मंडियों (Mandi Rate) में पहुंच रहे हैं। आईये जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव -
HBN News TV – (Gehu Rate)। गेहूं के रेट में तगड़ा उछाल आया है। गेहूं का भाव सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहा है। उन किसानों को अधिक मुनाफा हो रहा है जिन्होंने सीजन के समय गेहूं का स्टॉक किया था
एक और गेहूं के रेट बढ़ने से जहां किसानों को लाभ हो रहा है। वहीं, उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ गया है। दरअसल, गेहूं के रेट बढ़ने से आटे के रेट (flour rate hike) भी बढ़ गए हैं। हाल ही में सरकार ने साल 2026-27 के लिए गेहूं का MSP 2425 रुपये क्विंटल से बढ़ाकर 2585 रुपये MSP तय कर दिया है।
3100 रुपये क्विंटल के पार पहुंचे गेहूं के रेट –
गेहूं की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तजी देखने को मिली है। ज्यादातर मंडियों में गेहूं का रेट 2700 रुपये क्विंटल से ऊपर चल रहा है। इस समय गेहूं का अधिकतम दाम (Wheat Rate Hike) 3100 रुपये क्विंटल तक जा पहुंचा है। साल 2025 के लिए गेहूं का MSP 2425 रुपये क्विंटल है और ऐसे में गेहूं का MSP से 700 रुपये ऊपर हो गया है।
इंदौर छावनी मंडी (INDORE CHAVANI)
मिल गेहूं भाव 2600 से 2700
मालवराज गेहूं भाव 2500 से 2600
लोकवान गेहूं भाव 2700 से 2900
पूर्णा गेहूं भाव 2900 से 3200
कथवाडा (KATHWADA)
मक्का भाव 2175
दाहोद मंडी (DAHOD)
गेहूं मिल भाव 2620
औरंगाबाद (AURANGABAD)
गेहूं लोकल भाव 2600 से 2625
रायबरेली मिल भाव (RAEBARELI MILL BHAV)
गेहूं भाव 2660
पटना (PATNA)
गेहूं 2% छूट भाव 2720
जलगांव (JALGAON)
गेहूं 3.5% छूट भाव 2850
राजकोट मंडी (RAJKOT)
गेहूं भाव 2500 से 3100
खन्ना मंडी (KHANNA MANDI)
गेहूं नेट भाव 2640 से 2650
कोयम्बटूर मंडी (COIMBATORE)
गेहूं नेट भाव 3000 से 3010
जोधपुर मंडी (JODHPUR)
गेहूं 1% छूट भाव 2720
बंगलौर (BANGALORE)
उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर गेहूं नेट भाव 3010
उझानी गेहूं नेट भाव 3010
मध्य प्रदेश गेहूं नेट भाव 2930
राजस्थान गेहूं नेट भाव 3000 से 3060
उदयपुर (UDAIPUR)
गेहूं 1.5% छूट भाव 2690
दाहोद मंडी (DAHOD)
गेहूं बटाव 1% भाव 2660
सियाना बुलंदशहर (SIYANA BULANDSHAHAR)
गेहूं भाव 2570
दिल्ली मंडी लारेंस रोड (DELHI)
MP लाइन गेहूं का भाव 2800
UP लाइन गेहूं का भाव 2800
राजस्थान लाइन गेहूं का भाव 2800
First published on: November 18, 2025 08:52 PM