Gehu Ka Bhav : हाईलेवल पर पहुंचे गेहूं के दाम, दोगुने हो गए रेट
Gehu Ka Bhav : गेहूं के भाव में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। गेहूं के दामों में तेजी आने से मंडियों में फिर से इसकी आवक बढ़ गई है। जिन किसानों ने पहले गेहूं का स्टॉक किया था वह अब इसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। अब मंडियों में तेजी से गेहूं पहुंच रही है। गेहूं में तेजी आने से इसके भाव सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। चलिए जानते हैं कितने रुपये क्विंटल हो गया है गेहूं का भाव।
HBN News Tv – (Gehu Ka Bhav)। अब गेहूं की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। इससे रेट हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। अगस्त महीने में गेहूं के भाव में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है और सितंबर महीने भी यह बरकरार है। सितंबर महीने के पहले दो दिनों में गेहूं के रेट में बड़ा उलटफेर हुआ है। पिछले महीने से लेकर अब तक गेहूं के रेट (gehu ka rate) में दोगुनी बढ़ौतरी हो चुकी है। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार गेहूं के रेट अधिक हैं। किसानों को इस बार एमएसपी (wheat MSP) में बढ़ौतरी सहित इससे उपर रेट मिल रहे है।
1 क्विंटल गेहूं का ताजा भाव –
गेहूं के भाव में 400 रुपये की प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई है। अब गेहूं महंगा होकर (wheat rate update) 3,800 रुपये क्विंटल पर जा पहुंचे हैं। इससे पहले गेहूं के रेट 3,400 रुपये क्विंटल चल रहे थे। प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों उत्तर प्रदेश (UP wheat rate) और मध्य प्रदेश में भी गेहूं के भाव (MP wheat price) में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। हालांकि कुछ दक्षिणी राज्यों में गेहूं के भाव 5 हजार रुपये क्विंटल से उपर जा पहुंचे हैं।
MP में गेहूं का ताजा भाव –
मध्य प्रदेश (MP wheat price) में गेहूं के रेट अब पहले से ज्यादा हो गए हैं। यहां की कई मंडियों में गेहूं का अधिकतम रेट 3,800 रुपये क्विंटल तक जा पहुंचे है। भोपाल और विदिशा की मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं के भाव हाईलेवल पर चल रहे है। हालांकि गेहूं की गुणवत्ता और किस्मों के मुताबिक इसके रेट (gehu ki kimat) ऊपर या नीचे हो सकते हैं।
Up में गेहूं का रेट –
देश में उत्तर प्रदेश (UP wheat price) सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है। पिछले साल के मुकाबले यूपी के किसानों को इस बार गेहूं के अच्छे रेट मिले हैं। यहां पर गेहूं के दाम 3,650 रुपये क्विंटल तक जा पहुंचे हैं। यह MSP से 1225 रुपये ज्यादा है। इससे पहले ये 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल के करीब थे। अब खासकर लखनऊ, इटावा, कानपुर व प्रयागराज की मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं के भाव में बड़ा बदलाव आया है। यहां की अधिकतर मंडियों में गेहूं का अधिकतम रेट 3,400 रुपये से लेकर 3,650 रुपये क्विंटल तक बिक रहा है।
महाराष्ट्र में गेहूं का लेटेस्ट रेट –
महाराष्ट्र की मुंबई मंडी (mumbai wheat price) में गेहूं के रेट में तेजी आई है। यहां पर गेहूं का भाव 5,350 रुपये प्रति क्विंटल तक चले गए हैं। यह बढ़ौतरी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। वहीं बांद्रा और पुणे मंडी में गेहूं के भाव की बात करें तो यहां पर रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। दोनों ही मंडियों में गेहूं के दाम (gehu ka taja bhav) 5,000 रुपये से ज्यादा हो गए हैं।
गोवा की मंडियों में गेहूं का भाव हाईलेवल पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, इन राज्यों में गेहूं के भाव में आई तेजी के पीछे गेहूं की अधिक मांग और कम उत्पादन है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (MP me gehu ka rate) जैसे राज्यों से सबसे ज्यादा गेहूं होता है और इन राज्यों से गेहूं खरीदकर कम गेहूं होने वाले राज्यों में भेजा जाता है।
First published on: September 02, 2025 08:52 PM