Gehu ka Bhav 18 August 2025 : हाईलेवल पर गेहूं का रेट, इतने रुपये क्विंटल बढ़े दाम
Gehu ka Bhav 18 August 2025 : गेहूं के दामों में लगातार हो रही बढ़ौतरी से किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर उपभोक्ताओं को अब दो वक्त की रोटी महंगी पड़ रही है। गेहूं के रेट (wheat rate today) में बढ़त के कारण गेहूं का भाव अचानक हाईलेवल पर जा पहुंचा है। आइये जानते हैं कितने हो गए हैं प्रति क्विंटल गेहूं के दाम।
HBN News TV (Gehu ka Bhav 18 August 2025)। गेहूं के भाव में अचानक उछाल आने से रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। मंडियों में गेहूं की आवक और खरीद फरोख्त फिर से बढ़ गई है। हाईलेवल पर गेहूं का रेट (gehu ka bhav) होने के कारण अब किसानों की ओर से स्टॉक की गई गेहूं भी मंडियों (mandi bhav today) में पहुंचने लगी है। इस सीजन की शुरुआत की तुलना में अब किसानों को गेहूं का अधिक भाव मिल रहा है। कई मंडियों में गेहूं के भाव में उलटफेर देखने को मिल रहा है।
बढ़ौतरी के बाद इतना हुआ गेहूं का रेट-
गेहूं के भाव (mandi bhav 18 august 2025) में 18 अगस्त सोमवार को अचानक तेजी देखी गई है। इससे रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। इस बार गेहूं का एमएसपी (wheat MSP) 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। अधिकतर राज्यों की मंडियों में गेहूं का न्यूनतम रेट इसके आसपास ट्रेंड कर रहा है। अधिकतम रेट की बात करें तो यह 3600 रुपये के आसपास है। राजस्थान व मध्य प्रदेश में गेहूं के दामों (wheat rate hike) में ज्यादा बढ़ौतरी देखी गई है।
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-
उत्तर प्रदेश (UP wheat price) देश में सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है। इस राज्य में गेहूं के दामों में सरकारी खरीद बंद होने के बाद गेहूं के दाम (gehu ka rate) कम ही बढ़े हैं। हालांकि मामूली बढ़ौतरी हर वीक देखी जा रही है। इस कारण 7-8 सप्ताह में गेहूं का रेट एमएसपी से काफी ऊपर हो गया है।
इटावा मंडी में गेहूं का रेट 3450 रुपये क्विंटल तो लखनऊ मंडी (lucknow mandi bhav) में गेहूं के दाम 3360 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। मुरादाबाद, कानपुर, गोरखपुर, बलिया, मेरठ की मंडियों में गेहूं के दाम 3550 रुपये क्विंटल के करीब बने हुए हैं।
मध्य प्रदेश में गेहूं के दाम-
मध्य प्रदेश (MP me gehu ka bhav) देश में दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है। यहां की विदिशा मंडी में शरबती गेहूं के अधिकतम दाम (MP wheat price) 3610 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। ये अगस्त माह की शुरुआत में 3410 रुपये के करीब थे। दो सप्ताह में इस मंडी (mandi bhav today) में गेहूं का भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया है। भोपाल, बीना, इंदौर मंडी में भी गेहूं के दाम 150 से लेकर 200 रुपये तक बढ़े हैं।
राजस्थान व पंजाब में गेहूं का ताजा भाव –
राजस्थान और पंजाब में गेहूं का भाव (punjab wheat price) अब पिछले माह की तुलना में अधिक हो गया है। राजस्थान की जयपुर मंडी में गेहूं के दाम (rajasthan wheat price) 3520 रुपये क्विंटल तो जोधपुर में ये 3310 रुपये प्रति क्विंटल हैं।
बस्सी मंडी में गेहूं का रेट 3411 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। श्री गंगानगर में गेहूं का भाव (gehu ka aaj ka bhav) 3400 रुपये क्विंटल तक हो गया है। पंजाब की कपूरथला मंडी में गेहूं 3561 रुपये क्विंटल तो बठिंडा में रेट 3510 रुपये क्विंटल है। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर की मंडियों में भी गेहूं 3500 रुपये क्विंटल के करीब है।
साल के अंत में इतने होंगे गेहूं के दाम-
दिसंबर माह में यानी साल के अंत में गेहूं के दाम (gehu ka rate 18 august) और बढ़ सकते हैं। यह 4 हजार रुपये क्विंटल के आंकड़े को पार कर सकते हैं। तब ब्याह शादी के सीजन के कारण आटे के रेट (wheat flour price) बढ़ने का असर गेहूं के दामों (gehu ka taja bhav) पर पड़ सकता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब मार्च तक गेहूं के भाव में ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। अभी तक भाव में कुछ स्थिरता रही है, लेकिन दिसंबर के बाद तगड़ी उथल पुथल गेहूं के भाव (wheat rate update) में हो सकती है।
First published on: August 18, 2025 02:59 PM