खेती बाड़ी

Delhi में नए साल पर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी का दिखेगा असर

Delhi Weather Update -  दिल्ली में नए साल के मौके पर कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी में भी दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार (IMD Weather forecast), 3 जनवरी से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं आम लोगों के दिनचर्या पर असर डाल सकती हैं... ऐसे में आप भी जान लें कि आने वाले दिनों में आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-

HBN News TV (Delhi Weather Update) नए साल के आगमन के साथ ही दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड, बर्फीली हवाएं और कोहरे ने आम लोगों को घेरा हुआ है। साथ ही, बढ़ते प्रदूषण स्तर (rising pollution levels) ने हालात और चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 3 जनवरी से तापमान में और गिरावट आ सकती है। फिलहाल हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं रह रही हैं, जबकि तापमान स्थिर बना हुआ है। IMD के अनुसार यह मौसम बदलाव नए साल के जश्न और प्लानिंग पर सीधे असर डाल सकता है।

दिल्ली-NCR का मौसम अपडेट: इन इलाकों में शीतलहर का असर-

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। दिन का तापमान लगभग 20-21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1 व 2 जनवरी को थोड़ा बढ़ सकता है। हालांकि शीतलहर को लेकर अलर्ट (Delhi Weather Alert) जारी किया गया है, लेकिन यह केवल कुछ चुनिंदा इलाकों तक सीमित रहेगा। पूरे क्षेत्र में व्यापक शीतलहर की स्थिति फिलहाल नहीं बन रही है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

ठंडी हवाएं, हल्का कोहरा और बढ़ा AQI स्तर-

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR weather update) में 2 जनवरी तक लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाओं के चलने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन घने कोहरे की संभावना कम है। 28 दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में तापमान 21.6 डिग्री और AQI 569 दर्ज किया गया। नोएडा (Noida Weather) में 21.9 डिग्री और AQI 682, गाजियाबाद में 20.8 डिग्री और AQI 691, गुरुग्राम में AQI 499 और ग्रेटर नोएडा में AQI 595 रहा।

3 जनवरी से मौसम में बदलाव, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय (Two western disturbances are active in the hilly areas) होने वाले हैं। पहला 28 दिसंबर को और दूसरा 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच प्रभाव डाल सकता है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पर्यटक यहां अच्छी बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

उत्तरी पंजाब में हल्की बारिश की संभावना (rain in North Punjab) बनी हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरे का प्रभाव रहेगा। दक्षिण भारत में भी साल के अंत तक बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में तेज गिरावट आने की संभावना है और मौसम में साफ बदलाव देखने को मिल सकता है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

First published on: December 28, 2025 07:55 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading