खेती बाड़ी

Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर में बारिश का कहर, IMD ने बताया 1 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली एनसीआर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश (IMD Rain Alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इसको लेकर मौसम विभाग ने बताया कि 1 सितंबर तक मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

HBN News Tv – (Delhi Weather)। देश की राजधानी में पिछले कई दिनों से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं गरज चमक के साथ अति भारी देखने को मिल रही है तो वहीं कुछ जगहों पर गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने आज यानी 27 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में काले बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं , शाम को गरज चमक के साथ कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इससे दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितंबर तक हर दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बारिश होती रहेगी।

 

दिल्ली वालों को राहत की सांस –

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

दिल्ली एनसीआर (Delhi Mausam) में रूक रूक कर हो रही बारिश की वजह से प्रदुषण कम हुआ है और हवा साफ हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 55 दर्ज किया गया। है। इस स्तर की हवा को “संतोषजनक” श्रेणी में रखा गया है। इससे दिल्ली वालों को राहत की सांस मिली है।

 

1 सितंबर तक बरसेंगे बादल –

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में अभी बारिश का दौर नहीं रूकने वाला है। दिल्ली में आने वाले कई दिनों तक बारिश होगी। विभाग के मुताबिक 1 सितंबर तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश होती रहेगी। इससे मौसम सुहावना रहेगा।

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से मानसून फिर से मजबूत हुआ है और उत्तर भारत के राज्यों में बारिश होने लगी है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) समेत जम्मू कश्मीर तक देखने अति भारी बारिश देखने को मिल रही है। इसकी वह बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से हुआ है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से लगातार गरज चमक के साथ बादल बरस रहे हैं। विभाग ने आज यानी 27 अगस्त को भी दिल्ली एनसीआर में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ बरसात होने का अनुमान है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

वहीं दिल्ली में तापमान (Delhi Tempreature) की बात करें तो 1 सितंबर तक दिल्ली एनसीआर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। इसका मतलब यह है कि राजधानी के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और यह स्थिर ही बना रहेगा। सितंबर महीने तक बारिश होती रहेगी। इसके अलावा तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है और लगभग 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

 

First published on: August 27, 2025 04:49 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading