खेती बाड़ी

Delhi Weather : दिल्ली में छाएगी धुंध, शीतलहर करेगी परेशान, IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली का मौसम तेजी से बदल रहा है। लगातार तापमान में गिरावट आ रही है जिसकी वजह से अब दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में धुंध छाएगी और सर्द हवाएं ठंड को और ज्यादा बढ़ाएगी। आईये नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

HBN News TV – (Delhi Weather)। दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। काफी दिनों से दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और आसमान में धुएं के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (Mausam Update) ने आने वाले दिनों में धुंध बढ़ने का अनुमान जताया है।

 

IMD ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आएगी। आज 12 दिसंबर को राजधानी का अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने यह भी बताया कि हवाओं की गति शून्य से 5 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है।

 

धुंध ने बढ़ाई मुश्किल –

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले कई दिनों से सुबह और शाम धुंध देखने को मिल रही है और आए दिन ठंड बढ़ रही है। ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। IMD ने लोगों को सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरे के चलते वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी से बचाव के उपाय अपनाएं। इस बीच सुबह और शाम धुंध और कोहरे की समस्या बनी रहेगी।

 

IMD के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature) सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक 25.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह हल्की धुंध और शाम को हल्का कोहरा देखा गया, जबकि हवाओं की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

26 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार, पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 22.7 दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 8.6 डिग्री रहा। अनुमान है कि दिल्ली में 12 से 16 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम 8.6 डिग्री, 17 से 21 दिसंबर तक अधिकतम 22.2 डिग्री, न्यूनतम 8.1 डिग्री, 22 से 26 दिसंबर तक अधिकतम 20.7 डिग्री, न्यूनतम 7.5 डिग्री और 27 से 31 दिसंबर तक अधिकतम 20.4 डिग्री, न्यूनतम 6.8 डिग्री तक रह सकता है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर –

 

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण (Delhi-NCR pollution) की बात करें तो गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा लगातार गंभीर रूप से प्रदूषित बनी हुई है। गुरुवार को गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Noida Mausam) की स्थिति भी चिंताजनक रही। गुरुवार को गाजियाबाद का औसत AQI 343 दर्ज किया गया।

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

 

First published on: December 12, 2025 05:15 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading