खेती बाड़ी

Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर में छाई धूंध, बाकी राज्यों का ये है हाल

Delhi Weather Update : दिल्ली एनसीआर में पिछले काफी समय से ठंड बढ़ती चली जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर आने वाले दिनों में झमाझम बारिश (Delhi Ka Mausam) होने वाली है। इसकी वजह से ठंड बढ़ने वाली है। वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आइए जानते है मौसम की पूरी जानकारी।

HBN News TV-(Delhi Weather) देशभर के अधिकतर राज्यों में ठंड बढ़ने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए है कि दिल्ली एनसीआर में अब ठंड का प्रकोप बढ़ने वाली है। इसके साथ साथ तापमान (Delhi Weather Latest Update) में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी देने जा रहे है। आइए जानते हैं मौसम के बारे में।

दिल्ली एनसीआर में छाएगी धुंध-

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह से ही धुंध लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ साथ शाम में सर्दी में इजाफा देखने को मिलने वाला है। उत्तर भारत के 10 बड़े शहरों में सुबह के समय (Delhi Ka Mausam) घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना लगाई गई है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

इन शहरों में छाएगा कोहरा-

मौसम विभाग ने के मुताबिक उत्तर भारत के 10 प्रमुख शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला, चंडीगढ़, दिल्ली, (Delhi Weather Today) नैनीताल, अमृतसर और शिमला शहरों को शामिल किया गया है। इन शहरों में सुबह के समय वाहन चलाने वाले यात्रियों को खास सावधानी बरतनी होगी। कोहरे की वजह से दृश्यता (visibility in Delhi) बहुत कम होने वाली है। इससे वाहन चालकों को जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में चलेगी शीतलहर-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली में शीतलहर चलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले सप्ताह से दिन में भी शीतलहर (cold wave Alert) चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहने वाला है। सुबह के समय हवा में नमी बहुत ज्यादा बनी रहने वाली है। जब हवा में नमी ज्यादा होती है, तो फिर ठंड का अहसास (Delhi Weather) और ज्यादा बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में 10, 11 और 12 दिसंबर को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में भी होगी बरसात-

बिहार के 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पटना, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गोपालगंज, भोजपुर, किशनगंज, अररिया (Bihar Ka Mausam) और गया शामिल हैं। इन इलाकों में सुबह के समय शीत लहर चल सकती है। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। शीत लहर तब घोषित की जाती है जब किसी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस (Bihar Weather Today) नीचे चला जाता है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

राजस्थान में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ-

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहने वाले हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाने की उम्मीद है। एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के असर से कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार 4 डिग्री सेल्सियस (Rajasthan Weather Update) तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।

First published on: December 08, 2025 04:36 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading