Delhi Weather : दिल्ली में बाढ़ का संकट, रिकॉर्ड तोड़ रही बारिश
Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में भयंकर बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में अति भारी बारिश के बाद अब यमुना ने भी लोगों की टेंशन को बढ़ा दी है। इस समय दिल्ली में बाढ़ का संकट बन रहा है। मौसम विभाव ने आने वाले दिनों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
HBN News TV – (Delhi Weather)। अगस्त महीने की शुरुआत से ही दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हो रही है। अब सितंबर महीने में भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक अधिक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही तगड़ी बारिश की वजह से नदियां उफान पर चल रही है। वहीं यमुना में भी जलस्तर बड़ा हुआ है, जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बन रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
बैराज के खोले गए 18 गेट –
इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश हुई है जिसकी वजह से हथिनीकुंड बैराज (Hathinikund Barrage) का जलस्तर 331653 इस वजह से बैराज के 18 गेट खोल दिए गए हैं। अब यहां पानी तेजी से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बन रहा है। यमुना नदी से सटे इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने दी जानकारी –
मौसम विभाग और प्रशासन की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार जा सकता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर तक बढ़ने की संभावना जताई है। सीएम का कहना है कि दिल्ली में जितना पानी पहुंचेगा। उसे हिसाब से आगे उससे ज्यादा पानी छोड़ा जाएगा। उनका कहना है दिल्ली के सभी इलाके बाढ़ से पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।
टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड –
रिपोर्ट के अनुसार 2023 में 10 जुलाई को यमुना का जलस्तर 205 मीटर पर चला गया था। ऐसे में अब हथिनीकुंड बैराज (Hathinikund Barrage)से 2156776 पानी छोड़े जाने के अगले दिन 11 जुलाई को दिल्ली में बाढ़ आ गई थी। उसे समय यमुना का जलस्तर सुबह 10:00 बजे 206 मीटर के पार पहुंच गया था।
वहीं, 11 जुलाई को 344035 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया। जिसके चलते 12 जुलाई को यमुना का जलस्तर 207 मीटर पर आ गया था और 13 जुलाई को दिल्ली में बाढ़ का 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा था। उस समय दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था।
बन रही बाढ़ की स्थिति –
2023 में यमुना का जलस्तर अचानक बहुत ज्यादा होने से बाढ़ आ गई थी, जिसकी वजह से दिल्ली (Delhi ka mausam) वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उसे समय लोग अपने पालतू पशुओं को नदी से नहीं निकाल पाए थे। लगभग 3000 से अधिक लोगों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर सुरक्षित निकाला गया। उसे दौरान आई भयंकर बाढ़ से लोग 1 महीने तक प्रभावित रहे। इस बार भी यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया है और कई इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बन रही है।
कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश (IMD Rain Alert) की वजह से ज्यादातर नदियों उफान पर चल रही हैं और दिल्ली – एनसीआर के इलाकों में बाढ़ का खतरा बन रहा है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार अभी से अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार और बाढ़ से जुड़े सभी विभाग पूरी तरह से निगरानी कर रहे हैं, जो भी स्थिति बनी हुई है। उसकी लगातार निगरानी रखी जा रही है तो ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। यमुना के निचले हिस्से में जो लोग रह रहे हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है और खराब मौसम के चलते सावधान रहने की भी सलाह दी है।
दिल्लीवासियों को अलर्ट रहने की अपील
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री (Minister of Irrigation and Flood Control) प्रवेश का कहना है कि हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से जो अधिक पानी छोड़ा गया है, वो पानी 36-48 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा। जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसके चलते सभी सेक्टर अधिकारियों, जिला प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। तटबंधों पर पूरे दिन गश्त शुरू हो गई है और इस दौरान रेगुलेटरों व पंपों की निगरानी की जा रही है।
निचले इलाकों में जो लोग रह रहे हैं, उनको सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। इस दौरान मंत्री ने दिल्लीवासियों को अलर्ट (Flood Risk In Delhi) रहने और प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान बाढ़ से बचाव के लिए कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
First published on: September 02, 2025 05:13 PM