खेती बाड़ी

Delhi Weather – दिल्ली-एनसीआर में मौसम का डबल अटैक, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Weather Update - दिल्ली-एनसीआर में सर्दी लगातार बढ़ रही है। तेज हवाओं के चलते पारा तेजी से लुढ़क रहा है, जिससे सुबह और देर शाम ठिठुरन बढ़ गई है। बता दें कि कई इलाकों में हल्का कोहरा भी छाने लगा है। दिन में धूप जरूर निकल रही है, लेकिन तापमान में गिरावट जारी है... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं आज का पूरा मौसम का हाल-

HBN News TV – (Delhi Weather)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान लगातार गिर (drop temperature) रहा है और सुबह की शुरूआत ठिठुरन, कोहरे (fog) और हल्की धुंध के साथ शुरू हो रही हैं। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो जाता है। नवंबर के आखिरी दिनों में धूप भले तेज नहीं, लेकिन इसकी गुनगुनी गर्माहट लोगों को ठंड से राहत दे रही है।

 

लेकिन इस बीच दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट (Delhi’s temperature continues to drop) देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं ने पारे को नीचे धकेल दिया है। इसी वजह से राजधानी का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली ही नहीं, एनसीआर के इलाकों में भी मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। हालांकि, प्रदूषण का स्तर बढ़ता (pollution level increases) जा रहा है और हवा बेहद जहरीली बनी हुई है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम-

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली (Delhi Weather update) में फिलहाल आसमान साफ है और मौसम सुहावना बना हुआ है। हवा की रफ्तार बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर के आखिरी दिन और दिसंबर की शुरुआत के साथ ही दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पारा गिरने अनुमान लगाया जा रहा हैं कि अब राजधानी में कड़ाके की सर्दी शुरू हाेने वाली है।

साथ ही शीतलहर चलने की भी पूरी संभावना जताई जा रही है। IMD के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया था। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, शाम ढलते ही एक बार फिर पारा गिर सकता है और कई हिस्सों में कोहरा देखने को मिल सकता हैं।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल-

दिल्ली से सटे गुरुग्राम (gurugram weather update), फरीदाबाद, नोएडा (noida wather update) और गाजियाबाद में प्रदूषण (pollution in ghaziabad), सर्दी और कोहरे का डबल अटैक जारी है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दिन में निकलने वाली गुनगुनी धूप थोड़ी राहत देती है। हालांकि, बढ़ता प्रदूषण अब भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है।

अगर आज तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Faridabad) क्रमशः 29 और 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बना हुआ है। जिसके चलते यहां घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

वहीं गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान क्रमशः 29 और 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में सुबह और देर रात हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलता है।

First published on: November 29, 2025 01:34 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading