खेती बाड़ी

Delhi Weather : दिल्ली में 25 की स्पीड से चलेगी सर्द हवाएं, जानिये 14 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली का मौसम तेजी से बदल रहा है। आए दिन तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है और ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है और पारा गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम -

HBN News TV – (Delhi Weather)। दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली-NCR के इलाकों में इस हफ्ते मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसके बाद ठंड में बढ़ौतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होगा।

इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिल्ली के साथ ही एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) के इलाकों पर खास नहीं देखने को मिलेगा। लेकिन तापमान में इजाफा हो सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले दो दिन तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने का भी अनुमान है।

 

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम –

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग (Mausam Update) ने अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहने और दिन के समय सतह पर 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। रात और सुबह के समय धुंध छाएगी। कल 9 दिसंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादल देखने को मिलेंगे। दोपहर के समय आसमान साफ रहेगा और 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है।

9 दिसंबर को दिल्ली में कैसा रहेगा पारा –

मौसम विभाग (kal ka mausam) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कल यानी 9 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 10 दिसंबर से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन से 14 दिसंबर तक सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। 10 से लेकर 12 दिसंबर तक दिल्ली के तापमान (delhi tempreature) तेजी से गिर सकता है। 10 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

14 दिसंबर तक दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –

 

इसके बाद दिल्ली में ठंड में और बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली में 11 और 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान के 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोनों ही दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग (weather update) की मानें तो 13 दिसंबर को पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इसका प्रभाव दिल्ली एनसीआर पर तो खास नहीं पड़ेगा लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। 13 दिसंबर को दिल्ली में न्यूतनम तापमान 7 से 9 डिग्री जबकि 14 दिसंबर को इसके 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

First published on: December 08, 2025 07:21 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading