Delhi Rain Alert : दिल्ली वाले सावधान… अब होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
Delhi Rain Alert : राजधानी दिल्ली में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से यमुना नदी उफान पर चल रही है, जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बन रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
HBN News TV – (Delhi Rain Alert)। देश की राजधानी में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली (Delhi NCR Ka Mausam) के कई हिस्सों में जोरदार बारिश रिकॉर्ड की गई और बीच-बीच में धूप का सिलसिला जारी रहा। राजधानी में तेज बारिश का दौर कई दिनों तक चलने वाला है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (IMD Rain Alert ) का कहना है कि आज 5 सितंबर को दिल्ली में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि, इस दौरान धूप की आवाजाही जारी रहेगी। आईएमडी के अनुसार, अभी दिल्ली एनसीआर को किसी भी तरह से बारिश (Up Rain Alert ) से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। दिल्ली में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को घर से निकलने से पहले अलर्ट रहने की जरूरत है।
प्रमूख शहरों में कैसा रहा तापमान
शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली का तापमान 31/22 79
नोएडा का तापमान 31/26 91
गाजियाबाद का तापमान 31/26 75
गुड़गांव का तापमान 30/26 78
ग्रेटर नोएडा का तापमान 31/26 77
10 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam ) में इस मानसून की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इस बार दिल्ली में भारी बारिश ने बीते 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida Weather Forecast ) में बारिश सामान्य रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का दौर अभी 10 सितंबर तक जारी रहेगा। हालांकि, इस दौरान कहीं–कहीं पर बहुत तेज होगी तो वहीं, कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अभी फिलहाल मौसम विभाग ने बीच-बीच में रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
इसके साथ ही बीच-बीच में धूप भी निकलती रहेगी। मौसम विभाग (IMD Rain Alert )का कहना है कि अभी फिलहाल 10 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इस दौरान दिल्ली का तापमान भी चढ़ता हुआ 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि उसके बाद मौसम किस ओर करवट लेगा इसकी मॉनिटरिंग जारी है।
First published on: September 05, 2025 06:38 PM