Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेजी से गिरेगा पारा, ठंड ढाएगी कहर
Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और सुबह-शाम की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे सर्दी का असर और तेज होने की संभावना है। हल्के कोहरे, ठंडी हवाओं (cold winds alert) और गिरते न्यूनतम तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं...
HBN News TV – (Delhi NCR Mausam)। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच, बुधवार सुबह दिल्ली एनसीआर के मौसम में हल्की राहत देखने को मिली। हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण स्तर (pollution level) में थोड़ी कमी दर्ज हुई, लेकिन कई जगहों पर स्मॉग (smog) और हल्के कोहरे के कारण दृश्यता अभी भी कम बनी हुई है।
इस बीच मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने 11 दिसंबर की सुबह हल्के कोहरे, साफ आसमान और सामान्य से कम न्यूनतम तापमान की संभावना व्यक्त की है। राजधानी में कोहरे और ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का प्रभाव भी स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है।
पिछले 24 घंटों में दिल्ली के मौसम (delhi weather update) में हल्का बदलाव देखा गया। अधिकतम तापमान में करीब 1°C की कमी आई, जबकि न्यूनतम तापमान 1 से 2°C बढ़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 26°C के बीच और न्यूनतम तापमान 9 से 10°C के बीच रहा। कई क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से 1.6 से 3°C कम रहा, जबकि अन्य हिस्सों में यह सामान्य सीमा (-1.5 से 1.5°C) के भीतर रहा।
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दिन का तापमान (Delhi Tempreature) सामान्य, कुछ स्थानों पर सामान्य से थोड़ा कम और कुछ जगहों पर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग एयरपोर्ट से धुएं की मौजूदगी की भी सूचना मिली। बीते 24 घंटों में आसमान अधिकतर साफ रहा और सतह पर पश्चिम दिशा (west direction) से लगभग 18 किमी प्रति घंटा की हवाएं चलीं। आज सुबह भी मौसम साफ रहा, और दक्षिण-पश्चिम दिशा से लगभग 10 किमी प्रति घंटा की गति वाली हवाएं चलीं।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम-
अगर आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में मौसम (Weather in Delhi-NCR) मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। आज अधिकतम तापमान 23 से 25°C और न्यूनतम तापमान 7 से 9°C के बीच रहने का अनुमान है। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 5-10 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी।
राजधानी के नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल, वेस्ट, ईस्ट और शाहदरा क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा और साफ आसमान रहेगा। वहीं नोएडा (noida weather), गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम (gurugram weather update) में सुबह धुंध की पतली परत के कारण दृश्यता में थोड़ी कमी देखी जा सकती है।
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा-
आईएमडी के मुताबिक (IMD Weather Forecast), आने वाले 3 से 5 दिनों में दिल्ली-NCR में कोहरा और ठंड बढ़ने की संभावना है। 12 दिसंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और सुबह हल्का कोहरा रहने की उम्मीद है। 13 और 14 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छा सकते हैं और सुबह मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।
15 और 16 दिसंबर को मौसम फिर से मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग (Weather Update) के अनुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3°C की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद यह फिर कुछ हद तक बढ़ सकता है।
First published on: December 11, 2025 05:11 PM