Delhi-NCR Weather : अगले 4 दिन तक दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है और अब कोल्ड वेव (cold wave) ने भी दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें शीतलहर और घने कोहरे की संभावना जताई गई है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा-
HBN News TV – (Delhi Weather)। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पहाड़ों पर पड़ रही भीषण सर्दी (severe cold) का असर राजधानी के मौसम पर भी दिख रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है, जबकि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
दिल्ली (Delhi weather update) में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह सोमवार को रही, इस दौरान न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में शीतलहर का असर भी महसूस किया गया। IMD के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से अगले 2-3 दिन दिल्ली में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज मौसम साफ (today delhi weather) रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी (visibility) कम रही। दिल्ली-एनसीआर में आज कोल्ड वेव की स्थिति (Cold wave conditions in Delhi-NCR) बनी रहने की संभावना है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सर्द हवाओं के कारण कंपकंपी का एहसास होगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
शीतलहर से गिरेगा दिल्ली में पारा-
आपको बता दें कि आने वाले तीन दिनों में भी दिल्ली में ऐसा ही मौसम बरकरार रह सकता है। मौसम विभाग ने 5 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति को देखते हुए अलर्ट (delhi weather alert) जारी किया गया है। कोल्ड वेव (cold wave) के कारण ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। जिससे दिन के तापमान में भी 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 5 दिसंबर को बादलों की हल्की आवाजाही देखने को मिल सकती है, जबकि बाकी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
दिल्ली के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर –
मौसम विभाग के (IMD Weather Forecast) मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर राजधानी के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। जिसके चलते दिल्ली में 5 दिसंबर के बाद तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि दिसंबर के दूसरे हफ्ते से तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में हाल के दिनों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिसका कारण शांत हवाएं और साफ आसमान बताया गया है। आने वाले दिनों में कोहरा (fog) घना होने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी (visibilty) पर काफी असर पड़ सकता है।
First published on: December 02, 2025 01:18 PM