Delhi में होगी ठंड की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी
Delhi Weather : दिल्ली में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर अब जल्द ही मौसम (Delhi Weather Update) का रुख बदलने वाला है। इसके साथ साथ ठंड लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। आइए जानते हैं दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।
HBN News TV-(Today Delhi Weather) देशभर में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। अब यहां पर जल्द ही लोगों को ठंड का आगास होने वाला है। ठंड पड़ने (Delhi Ka Mausam) की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। इसके अलावा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली समेत देश के बाकी राज्यों के मौसम की पूरी जानकारी (Delhi Ka Mausam) देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
दिल्ली में बदला मौसम-
दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके साथ साथ लोगों को सर्दी का अहसास होना कम हो गया है। राजधानी में अब तक तापमान सामान्य से कम चल रहा था। इस दिसंबर में पहली बार अधिकतम तापमान सोमवार (Delhi Weather) को बढ़कर सामान्य से अधिक हो गया। इसके कारण दोपहर के समय तेज धूप में सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण तापमान (Delhi Ka Mausam) में यह बदलाव दर्ज किया गया है। बुधवार से तापमान में एक बार फिर गिरावट आने लगेगी।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आंशिक रूप (Delhi Weather Update) से बादल छाए रहने वाले हैं। यहां पर जमीनी सतह पर 15 से 25 किलोमीटर रहेगी और घना कोहरा बनने की शर्तें पूरी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना लगाई जा रही है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री तक (Delhi Weather Today) रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। 10 से 14 दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम 7 से 10 डिग्री तक रह सकता है।
इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं-
आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 48 घंटों में बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि उत्तर और पूर्वी भारत के 8 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट (Tamil Nadu Weather) जारी कर दिया गया है। इन शहरों में बिहार के पटना, पूर्णिया और किशनगंज, झारखंड के रांची और जमशेदपुर, और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, आगरा और प्रयागराज को शामिल किया गया है। इन जगहों (UP Weather Update) पर सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की राय दी गई है। वहीं शीत लहर की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बिहार में दिखेगा ठंड का प्रकोप-
बिहार में आज से ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुबह के समय तेज हवाएं लोगों (Bihar Ka Mausam) को परेशान कर सकती है। यह हवाएं ठंड के एहसास को और बढ़ा देंगी। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से अपनी सुरक्षा का ध्यान देना होगा।
हिमाचल में छाएगा कोहरा-
हिमाचल प्रदेश में 9 दिसंबर तक बिलासपुर और मंडी में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं अगले सप्ताह के लिए मौसम (Himachal Pardesh Weather) को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। घने कोहरे के कारण इन इलाकों में सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।
9 दिसंबर को आसमान में छाएंगे बादल-
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 9 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं। इन राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ, तमिलनाडु (Tamil Nadu Weather Today) और पुडुचेरी में 11 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन बारिश वाले इलाकों में मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की राय दी गई है।
First published on: December 09, 2025 12:26 PM