UP में बढ़ेगी ठंड, शुरू होगा कंपकंपाहट का सिलसिला
UP Weather Update : यूपी में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर जल्द ही कंपकंपाने (UP Weather Forecast) वाली ठंड शुरू होगी। इसकी वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा।
HBN News TV-(UP Weather News) उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल चुका है। ऐसे में अब बस कुछ ही दिनों में कंपकंपाने (UP Ka Mausam) वाली ठंड की शुरुआत होगी। इसकी वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आज का मौसम-
एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम-
उत्तर प्रदेश में अब अगले एक सप्ताह मौसम का मिजाज पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि इसके बाद अगले 48 घंटे तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में शीत लहर (Weather Forecast) चलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इटावा में सबसे कम 8.9 डिग्री सेलसियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने (UP Ka mausam) की वजह से आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। दिन का मौसम अभी ऐसा ही बना रहेगा।
11 नवंबर को ऐसा रहेगा मौसम-
11 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज साफ रहेगा। इस अवधि के दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर शीत लहर चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा 12 और 13 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी मौसम (Aaj Ka Mausam) साफ रहने वाला है। इस दौरान 12 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर शीत लहर चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। 14, 15 और 16 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम का हाल साफ बना रहेगा। इस दौरान मौसम को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
प्रदेश में जारी ठंड का प्रभाव-
इसके अलावा मौसम विभाग के एक्सपर्ट ने बताया है कि प्रदेश में पड़ रही ठंड का प्रभाव जारी रहने वाला है। इसको लेकर उन्होंने अलर्ट जारी किया है कि अब आने वाले 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक शीत लहर (Marginal Cold Wave) की स्थिति बनी रहने वाली है। हाल ही में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय में हुए हिमपात से ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं उत्तर प्रदेश की ओर आ रही हैं। इन हवाओं के साथ-साथ आसमान साफ रहने से विकिरणीय शीतलन (Radiational Cooling) बढ़ता दिख रहा है।
प्रतिचक्रवात ने बढ़ाई ठंड-
इसके साथ ही मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवात (Anticyclone) से ठंडी हवाओं की वजह से अधोगमन भी तापमान गिराने में प्रमुख भूमिका निभाता दिख रहा है। इन सभी वजह से संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से काफी गिरावट दज्र की जा रही है। माना जा रहा है कि अब आने वाले सप्ताह में तापमान (UP Weather) में क्रमिक मौसमी गिरावट जारी रहने वाली है। हालांकि किसी बड़े बदलाव की कोई भी उम्मीद नहीं लगाई गई है।
तापमान में आई इतनी गिरावट-
रात के पारे में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि कुछ स्थानों पर ये पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी जा सकता है। यही वजह है कि देर रात और सुबह के समय आंशिक शीत लहर जैसी स्थिति बनने की उम्मीद (UP Weather News) लगाई जा रही है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से ठंड का प्रभाव कुछ हद तक कम हो सकता है। इसके अलावा प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे बने रहने की उम्मीद है।
First published on: November 11, 2025 08:02 PM