UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, IMD ने किया अलर्ट जारी
UP Weather : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूपी समेत कई राज्यों में ठंड (UP Ka Mausam) बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खबर में जानिये मौसम का हाल।
HBN News TV-(UP Weather Forecast) यूपी समेत देशभर के अन्य राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर झमाझम बारिश (Rain Alert) होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेगी। आइए जानते हैं यूपी के मौसम की पूरी जानकारी।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, (MP Weather) छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कई राज्यों में आज नवंबर को शीतलहर चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर भारत (Aaj Ka Mausam) के मौसम के बारे में बात करें तो अगले 24 घंटे बाद तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यूपी के मौसम का हाल-
आज कानपुर, वाराणसी, इटावा, कन्नौज, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, (UP Ka Mausam) मिर्जापुर, जालौन, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सोनभद्र, महराजगंज, बहराइच, रामपुर, बरेली और गाजीपुर में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहने वाला है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ यहां धूप खिली रहने वाली है। हालांकि शाम (UP Weather) होने के साथ साथ फिर से सर्दी का अहसास होने शुरू हो जाएगा।
आने वाले तीन से चार दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश-
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई स्थानों पर, जबकि पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सात से दस डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही ला-नीना के प्रभाव की वजह से सिर्फ तापमान तक सीमित नहीं है। यह बारिश और हवाओं (Uttar Pradesh Ka Mausam) के पैटर्न को भी प्रभावित करता है।
शीतलहर का बढ़ा प्रभाव-
खासतौर पर मानसून के दौरान ला-नीना अधिक साल लाता है, हालांकि सर्दियों में ये ठंडी हवाओं को और तीव्र करने वाली है। कोहरे और शीतलहर की वजह से परिवहन और स्वास्थ्य (UP Weather) दोनों पर प्रभाव देखा जा रहा है। इस बार सर्दी जल्दी शुरू हो गई है और इसका असर फरवरी तक बना रहने वाला है।
First published on: November 16, 2025 05:20 PM