Bihar Weather : बिहार के 20 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
Bihar Weather : बिहार में बढ़ती सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। इन दिनों बिहार के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाने लगा है, जिसकी वजह से दृश्यता में काफी कमी दर्ज की जा रही है। इसी के साथ तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। इस बीच बिहार मौसम सेवा केंद्र ने लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया है। इस वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 48 घंटे में बिहार के मौसम में फिर से करवट ले सकता है। बिहार के 20 जिलों में इस मौसमी परिवर्तन का असर देखने को मिल सकता है।
HBN News Tv – (Bihar Weather)। अगर हम बात करें वर्तमान में मौसम की तो इन दिनों बिहार में ठंड का स्तर काफी बढ़ गया है और इस बीच धुंध व कोहरा को लेकर भी अलर्ट जारी किया जा रहा है। बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार कल यानी 11 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और धुंध की मार देखने को मिल सकती है। विभाग की ओर से इस दौरान अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और पूर्वी बिहार के कई क्षेत्रों में कोहरा अधिक हो सकता है। वहीं, दक्षिण और मध्य क्षेत्र में हल्की धुंध पड़ने की संभावना है।
वहीं, भारत मौसम विभाग के अनुसार बिहार के न्यूनतम तापमान (Bihar Tempreature) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सबर क्षेत्र का दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
वहीं, प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 15 डिग्री के मध्यम दर्ज किया जा रहा है। अगर राजधानी पटना (patna ka mausam) के न्यूनतम तापमान की बात करें तो यहां तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा गया क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।
वहीं, आईएमडी के अनुसार बिहार (bihar weather) के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया क्षेत्र में तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि आगामी दिनों में ठंड और अधिक बढ़ने की उम्मीद विभाग की ओर से जताई गई है।
जाने कहां के लिए जारी किया अलर्ट
बिहार मौसम (bihar ka mausam) केंद्र की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसमें प्रदेश के 20 जिलों में भयंकर कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इस वेदर अपडेट के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, खगड़िया व भागलपुर जैसे उत्तर पूर्वी जिलों में काफी अधिक कोहरा पड़ सकता है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा औरंगाबाद, गया, रोहतास और कैमूर जैसे कुछ जिलों में रात और सुबह के समय कोहरा अधिक छाने के आसार बने हुए हैं। विभाग ने यह चेतावनी आगामी दो दिनों के लिए जारी की है।
वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
प्रदेश में कोहरा बढ़ने लगा है। ऐसे में हाईवे और मुख्य सड़कों पर दृश्यता भी काफी कम होती जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही यह भी गाइडलाइन जारी की गई है कि चालक रात और सुबह के समय धीमी गति पर वाहन चलाएं। डिपर लाइट का प्रयोग करें और सड़क पर दूरी बनाकर चलें।
इस बीच मौसम विभाग (aaj ka mausam) का कहना है कि लगातार तापमान में गिरावट हो रही है और जो मौसमी परिस्थितियों बनी हुई है उनके अनुसार आगामी कुछ दिनों में कोहरा और ज्यादा छा सकता है। वहीं, वर्तमान में बिहार वासियों को दो दिनों तक सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की विभाग की ओर से सलाह दी गई है। वर्तमान में सुबह के मौसम में कोहरे की वजह से काफी ज्यादा ठंड दर्ज की जा रही है।
First published on: December 09, 2025 09:39 PM