खेती बाड़ी

Bihar Weather Update : बिहार में ठंड ढाएगी कहर, इतने डिग्री तक गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का हाई अलर्ट

Bihar Weather Update : बिहार में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है और कोहरे की चादर छाई हुई है, जिसके चलते विजिबिलिटी (visibiltiy) काफी कम हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों के लिए हाई अलर्ट (Weather High Alert) जारी किया गया है-

HBN News TV – (Bihar Weather Update)। बिहार के कई जिलों में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को तेज ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पटना (patna ka mausam), समस्तीपुर, बेतिया, गोपालगंज समेत 8 जिलों में घना कोहरा छाया है। कम विजिबिलिटी के कारण वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है और लोगों को यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 इतने डिग्री तक हो सकती है तापमान में गिरावट –

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड और बढ़ने की संभावना है। सुबह और शाम के समय तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे (minimum temperature dropped rapidly) जा सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली ठंडी हवाएं बिहार तक पहुंच सकती हैं, जिसके चलते लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

 

इस कारणों से बढ़ रही बिहार में ठंड –

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विषेशज्ञों की माने तो, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में एक्टिव (Western disturbance active in North India) होने लगा है। जिसका असर अब आपको बिहार में भी देखने को मिलेगा। खासतौर पर रात के तापमान में गिरावट बढ़ सकती है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों को लेकर मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने बताया कि मौसम शुष्क ही बना रहेगा। सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाया रहेगा। लेकिन दोपहर के समय धूप खिली-खिली रहेगी। फिर भी लोगों को कनकनी लोगों को महसूस होगी।

 

जानें पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान-

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

पिछले 24 घंटे के मौसम आंकड़ों पर गौर करें तो बिहार में किशनगंज सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन और कोहरे का असर साफ महसूस किया गया। पटना (patna weather update) में सुबह और शाम के वक्त लोगों को ज्यादा ठिठुरन महसूस हो रही है। लेकिन दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।

 

First published on: December 02, 2025 03:10 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading